4 मार्च तक जेल भेजे गए 3700 करोड़ की ठगी करने वाले, देखें मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेट के माध्यम से कमाई का लालच देकर 3700 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपियों को 4 मार्च तक के लिए जेल भेज दिया गया है। ईडी इन आरोपियों से 20, 21 और 22 मार्च को जेल में पूछताछ करेगी।
बता दें कि एसटीएफ ने बीते दिनों एक बड़ी साजिश का खुलासा किया था। socialtrade.biz के नाम से ऑनलाइन सोशल मीडिया पोर्टल बनाकर लोगों को चूना लगाया जा रहा था।
ग्रेटर नोएडा से बीटेक की पढ़ाई कर चुका अनुभव मित्तल इस फर्जी कंपनी का मालिक और पूरे फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड था। एमबीए कर चुका श्रीधर कंपनी का सीईओ था और महेश टेक्निकल हेड के पद पर कार्यरत था।
देखें क्या थी ठगी की स्कीम
इस कंपनी ने घर बैठे लाइक करके पैसे कमाने का लालच देकर लाखों लोगों को चूना लगाया। एसटीएफ के अनुसार, आरोपी लोगों को चार स्कीम 5750 रुपये, 11500 रुपये, 28750 रुपये या 57500 रुपये देने पर अपना सदस्य बनाते थे।
इसके बाद उन्हें अपने सोशल मीडिया पोर्टल पर लॉग इन आईडी देते थे। लॉग इन के जरिये सदस्यों को स्कीम के हिसाब से 10, 20, 50 या 125 लिंक लाइक करने को दिए जाते थे। प्रत्येक लिंक पर लाइक करने के लिए सदस्यों को पांच रुपये का भुगतान किया जाता था। जबकि कंपनी एक रुपये खुद कमीशन के तौर पर रखती थी।
वास्तविकता में कंपनी के पास ब्रांड या प्रोडक्ट प्रमोशन के लिए कोई कस्टमर ही नहीं है, जो लाइक कराने के एवज में कंपनी को पैसा देती। कंपनी लोगों से पैसा लेकर कुछ को उसी में से थोड़ी रकम वापस कर रही थी। ऐसे में बहुत से लोगों को पैसा वापस नहीं मिल रहा था।