फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused arrested for sexual exploitation under the pretext of marriage.

Lucknow News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Sep 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for sexual exploitation under the pretext of marriage.
लखनऊ। सहकर्मी युवती से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी को हजरतगंज पुलिस ने शुक्रवार को हजरतगंज स्थित होटल राम कृष्ण के पास से गिरफ्तार कर लिया। हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि 29 जून को पीड़िता ने मड़ियांव के फैजुल्लागंज दाऊदनगर निवासी सुमित कुमार सोनी और उसके परिजनों के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़िता के मुताबिक वह और आरोपी सुमित कुमार हजरतगंज के विक्रमादित्य मार्ग स्थित कपड़े के एक शोरूम में काम करते थे। इसी दौरान दोनों की पहचान बढ़ी। आरोप है कि सुमित ने शादीशुदा होने की बात छिपाकर पीड़िता को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। आरोपी के शादीशुदा होने की जानकारी होनेे पर युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने पहली पत्नी से तलाक लेने की बात कही और बाद में मुकर गया। पीड़िता ने आरोपी के परिजनों को जानकारी दी तो उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। मामले की विवेचना दरोगा निशा सिंह कर रही थीं। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed