फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accusation of swindling 55 lakh from a real estate firm executive.

Lucknow News: रियल एस्टेट फर्म के अधिकारी से 55 लाख ठगने का आरोप

Sun, 20 Sep 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Accusation of swindling 55 lakh from a real estate firm executive.
लखनऊ। आशियाना के रुचि खंड निवासी रियल एस्टेट फर्म में अधिकारी अभिषेक कुमार ने युवक पर जमीन में निवेश और ट्रेडिंग के नाम पर 55 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने औरैया के जैतापुर निवासी दीपक सिंह पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अभिषेक ने बताया कि कुछ साल पहले वह पीजीआई के तेलीबाग स्थित महा तेजस रियल एस्टेट फर्म में काम करते थे। यहां कुछ समय पहले उनकी मुलाकात दीपक से हुई थी। दीपक ने खुद को अमेजिंग लाइफ क्वाइन सहित कई कंपनियों का संचालक बताया था। आरोपी ने उन्हें जमीन में निवेश और ट्रेडिंग करने पर मुनाफा कमाने की सलाह दी। बताया कि वह आरोपी के झांसे में आ गए और कई बार में उसे 55 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि कुछ माह तक दीपक ने उन्हें रिटर्न दिया और बाद में वह भी देना बंद कर दिया। रकम मांगने पर आरोपी ने पूंजी जमीन में निवेश करने की बात कही। इसके बदले उसने उनके नाम पर एक प्लॉट की रजिस्ट्री करने को कहा और बाद में इससे भी मुकर गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि तफ्तीश करने पर उन्हें पता चला कि आरोपी ने उन्हीं की तरह कई लोगों को झांसा दिया है। आरोप है कि वह कई लोगों के करोड़ों रुपये हड़प चुका है। इंस्पेक्टर आलोक रॉय ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। पुलिस टीम आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed