फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accusation of selling fake plyboard

Lucknow News: नकली प्लाई बोर्ड बेचने का आरोप

Wed, 01 Jul 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Accusation of selling fake plyboard
लखनऊ। नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर-19 निवासी सेंचुरी प्लाई बोर्ड इंडिया लिमिटेड के अधिकृत कर्मचारी कृष्ण कुमार सिंह ने बंसल प्लाईवुड के मालिक अंकुर अग्रवाल के खिलाफ कैसरबाग थाने में एफआईआर कराई है। कृष्ण कुमार का कहना है कि कई दिनों से उनकी कंपनी को नकली प्लाई बोर्ड बेचे जाने की शिकायत मिली थी। कंपनी ने जांच के लिए उन्हें लखनऊ भेजा था। 27 जून को वह कैसरबाग पुलिस के साथ शिवाजी मार्ग स्थित बंसल प्लाईवुड एंड हार्डवेयर दुकान पर पहुंचे। यहां दुकानदार अंकुर अग्रवाल मौजूद थे। टीम ने जांच की तो उनकी कंपनी के नाम से मिलती 110 नकली प्लाई बोर्ड बरामद हुईं। उन्होंने दुकानदार के खिलाफ थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र ने बताया कि तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed