फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   According to the beds in medical institutions in UP, about 10 thousand new posts will be created

UP Cabinet Decision : यूपी में चिकित्सा संस्थानों में बेड के अनुसार होगा करीब 10 हजार नए पदों का सृजन

Tue, 30 Aug 2022 04:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 30 Aug 2022 04:49 PM IST
सार

चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय की ओर से एक कमेटी बनाकर एसजीपीजीआई, केजीएमयू, लोहिया संस्थान, कैंसर संस्थान सहित सभी संस्थानों एवं स्वायत्तशासी मेडिकल कॉलेजों का मूल्यांकन किया गया था।

विज्ञापन
According to the beds in medical institutions in UP, about 10 thousand new posts will be created
राम मनोहर लोहिया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों एवं मेडिकल कॉलेजों के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में संख्या के अनुसार पदों का मूल्यांकन किया जाएगा और करीब 10000 नए पद सृजित किए जाएंगे। इस प्रस्ताव को मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी गई है।

विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय की ओर से एक कमेटी बनाकर एसजीपीजीआई, केजीएमयू, लोहिया संस्थान, कैंसर संस्थान सहित सभी संस्थानों एवं स्वायत्तशासी मेडिकल कॉलेजों का मूल्यांकन किया गया था। इस दौरान यह बात सामने आई कि कई संस्थानों में नए विभाग खुले। कई जगह बेड की संख्या बढ़ी। लेकिन नए पदों का सृजन नहीं किया गया। इस पर कैबिनेट ने फैसला लिया कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक संस्थानों में बेड की संख्या के अनुरूप मानव संसाधन विकसित किए जाएंगे।

विज्ञापन

 

एमसीआई के मानकों के अनुरूप नए पदों का सृजन कर उन्हें भरा जाएगा। जहां अभी तक पदों का मूल्यांकन नहीं हुआ है वहां के लिए नई कमेटी बनाकर मूल्यांकन किया जाएगा। विभागीय सूत्रों का कहना है कि नए मूल्यांकन के बाद चिकित्सा संस्थानों में करीब 10000 पद बढ़ जाएंगे। इन पदों को मुख्यमंत्री की संस्तुति के बाद भरा जाएगा। नए पदों पर 921 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed