फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accident with roadways bus and truck

रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर

Fri, 08 Oct 2021 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
accident with roadways bus and truck
लखनऊ। कानपुर रोड पर सरोजनीनगर के हाइडिल नहर चौराहे पर बुधवार रात रोडवेज बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। घायलों को सरोजनीनगर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, महोबा डिपो की रोडवेज बस बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे आलमबाग से कानपुर की ओर जा रही थी। तभी बस चालक को पता चला कि कुछ सवारियां पीछे छूट गईं हैं। इस पर सरोजनीनगर में हाइडिल नहर चौराहे के पास वह बस वापस मोड़ने लगा। इसी बीच कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की बस से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ ही बस में सवार सुल्तानपुर के कोतवाली देहात निवासी भारत पांडेय, कानपुर देहात के सुनील सिंह, कानपुर के बाबू पुरवा निवासी आरती, अमेठी के शुकुल बाजार थानांतर्गत पूरे गुलाल निवासी रवि कुमार और सुल्तानपुर के कुड़वार निवासी आशीष श्रीवास्तव घायल हो गए।
विज्ञापन

सरोजनीनगर पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त बस व ट्रक को रास्ते से हटवाकर कब्जे में लिया है। सरोजनीनगर इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed