फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accident planning with sangam express

ट्रेन को पटरी से उतारने के लिए पटरियों पर रखी सीमेंट की बेंच

Sun, 30 Aug 2015 11:41 AM IST
Updated Sun, 30 Aug 2015 11:41 AM IST
विज्ञापन
accident planning with sangam express

शरारती तत्वों ने शनिवार को इलाहाबाद के पास पड़ने वाले सिराथू रेलवे स्टेशन की लूप लाइन में सीमेंट की भारी भरकम बेंच रख संगम एक्सप्रेस को पलटाने की कोशिश की। गनीमत रही कि समय रहते मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने ट्रैक पर पड़ी सीमेंट की बेंच देखकर रेलवे कर्मियों को इसकी सूचना दे दी।

विज्ञापन


फिलहाल हादसा टलने से हजारों रेल यात्री बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचते सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह से वहां रखी बेंच हटा दी। चर्चा इस बात की है कि वहां ट्रेन पलटाने के लिए ही सीमेंट की कुर्सी ट्रैक पर रखी गई, क्योंकि उस लूप लाइन पर थोड़ी देर बाद संगम एक्सप्रेस को आना था।
विज्ञापन


राहत की बात यह रही कि संगम शनिवार को तीन घंटे लेट थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। शनिवार की भोर में टहलने के लिए निकले लोगों ने सिराथू रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर एक पर बनी लूप लाइन में सीमेंट की भारी भरकम बेंच पड़ी देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बिना समय गंवाए इसकी जानकारी तत्काल रेलवे कर्मचारियों को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी के जवान मौके पर पहुंच गए और सीमेंट की बेंच को हटाकर रास्ता साफ कर दिया।

यह वाकया सुबह पांच बजे के आसपास का है और उसी लाइन पर तकरीबन सुबह 6.30 बजे संगम एक्सप्रेस पहुंचती है। हालांकि संगम एक्सप्रेस शनिवार को तीन घंटे तक लेट थी।

बरेली जंक्शन पर बम की अफवाह से भगदड़

accident planning with sangam express

यूपी में ही एक और जहां एक हादसा होने से बचा तो वहीं एक जगह जानबूझ कर हादसे की अफवाह उड़ा दी गई। दूसरा मामला बरेली स्टेशन का है।

शनिवार को रक्षाबंधन के मद्देनजर लोगों की भीड़ भाड़ से घिरे जंक्शन पर जीआरपी थाने के पास रखे लावारिस टू इन वन टेपरिकार्डर में ‘टाइम बम’ होने की अफवाह से भगदड़ मच गई।

पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर एक पर चारों ओर बैरीकेडिंग कर सील कर दिया। जिससे दो घंटे तक प्लेटफार्म एक पर सन्नाटा पसरा रहा। रेलवे कंट्रोल रूम ने भी लाइन नंबर एक से ट्रेनें गुजारने पर रोक लगा दी।

डीआईजी आरकेएस राठौर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रतिसार निरीक्षक की टीम ने टेपरिकार्डर को हथकड़ी बंधी रस्सी में फंसाकर पेड़ पर मारा, जिससे उसके दो टुकड़े हो गए और उसमें कुछ नहीं निकला, तब लोगों ने राहत की सांस ली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed