फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accident during demolition of yazdan apartment in Lucknow.

यजदान अपार्टमेंट ने दहलाया इलाका: हड़बड़ी में कॉलम को किया खोखला, आधी बिल्डिंग भरभराकर ढह गई

Sun, 18 Dec 2022 12:10 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 18 Dec 2022 12:10 PM IST
सार

लखनऊ में यजदान अपार्टमेंट ढहाते समय हादसा हो गया। मलबे का एक हिस्सा गिरने से कई गाड़ियां नीचे दब गईं। बिल्डिंग गिराने की हड़बड़ी में कॉलम खोखले कर देने इमारत का एक हिस्सा मलबे में बदल गया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन
accident during demolition of yazdan apartment in Lucknow.
घटनास्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हजरतगंज में प्राग नरायन रोड पर बिल्डर शायम यजदानी के नजूल की जमीन पर अवैध तरीके से बनाए गए छह मंजिला यजदान अपार्टमेंट का आधा हिस्सा शनिवार को अचानक भरभराकर गिरने से इलाका दहल गया। दरअसल, बिल्डिंग तोड़ रही कंपनी ने पैसा बचाने के लिए हड़बड़ी में इसके कॉलम खोखले कर दिए। इमारत ढहने से पास की बस्ती के घरों की छतों, दीवारों में दरारें आ गईं। इसके मलबे में दबकर तीन दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन


इसके विरोध में बस्तीवालों ने जेसीबी ऑपरेटर पर 10 मिनट तक पथराव किया। उसने भागकर जान बचाई और एलडीए अफसरों को सूचना दी। इस बीच तीन मजदूर व जेसीबी के मलबे में दबने की अफवाह उड़ी तो हजरतगंज पुलिस ने एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) को सूचना देकर बिल्डिंग को सुरक्षा घेरे में लिया। घटना के 30 मिनट बाद पहुंचे वीसी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व अन्य अफसरों ने बिल्डिंग के अंदर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने साफ किया कि जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। शाम 4:10 बजे पहुंचे डीएम सूर्यपाल गंगवार ने भी निरीक्षण के बाद लोगों से बातचीत की। उन्होंने भी दावा कि मलबे में कोई नहीं दबा है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छह दिन से अपार्टमेंट को मुंबई के ठेकेदार के 15 मजदूर तोड़ रहे थे। एलडीए से ठेका लेने वाली कंपनी ने पैसा बचाने के लिए इस काम में एक्सपर्ट को नहीं लगाया। कोई विशेषज्ञ निगरानी भी नहीं कर रहा था। इस लापरवाही से हादसा हुआ है। आसपास के लोगों के मुताबिक दोपहर 2:45 बजे तेज धमाके के साथ अपार्टमेंट का दाहिना हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया। सभी घरों में दुबक गए। इस बीच ठेकेदार व मजदूर भाग निकले। मलबे में रमेश चौरसिया की स्कूटी सहित तीन वाहन दब गए। इस पर राकेश चौधरी सहित महिलाओं ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि एलडीए अभियंताओं की लापरवाही के चलते बिना सुरक्षा इंतजाम के बिल्डिंग तोड़ी जा रही है। डीएम ने इन्हें नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया। उधर, बिल्डिंग तोड़ने के लिए बंगाल से लाए गए 15 मजदूरों में से सौदागर अली व मुजम्मिल अली ने बताया कि जेसीबी ऑपरेटर सहित सभी सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी से करवाई जाएगी नुकसान की भरपाई
वीसी ने बताया कि एक महीने में बिल्डिंग तोड़ने का ठेका मुंबई की मेसर्स साईं राम कंपनी को 46 लाख रुपये में दिया गया है। एक हफ्ते से जेसीबी से इमारत तोड़ी जा रही है। अभियंताओं की कमेटी सर्वे कर इसके मलबे से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देगी। लोगों को हुई हानि की भरपाई कंपनी से की जाएगी। वीसी ने कंपनी को निर्देश दिए कि वह एसडीआरएफ से अपार्टमेंट का निरीक्षण एवं तकनीकी रूप से जांच करा लेें, जिससे आगे इसे गिराने के दौरान कोई हादसा न हो।


कब-कब चला बुलडोजर
- 30 मार्च 2022
- 13-14 नवंबर को 
- 04 दिसंबर से लगातार

एक बिल्डिंग तोड़ने में दब चुके पुकलैंड, ऑपरेटर
वर्ष 2021 में जोन छह की रिवर बैंक कॉलोनी में पूर्व सांसद दाऊद अहमद की अवैध बिल्डिंग तोड़ने के दौरान पुकलैंड एवं ऑपरेटर दब चुका है। उसे आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा था। भारतीय पुरातत्व विभाग की आपत्ति एवं हाईकोर्ट आदेश पर वीसी अभिषेक प्रकाश के कार्यकाल में पांच मंजिला बिल्डिंग गिराने की मुहिम शुरू की गई थी। कॉलम तोड़ने के दौरान पुकलैंड पर मलबा गिर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed