{"_id":"5d0e583e8ebc3e781016a83e","slug":"accident-bahraich-desk-news-lko4667124195","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली जा रही निजी बस पलटी, 40 यात्री चोटहिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली जा रही निजी बस पलटी, 40 यात्री चोटहिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही एक निजी बस सुजौली-गिरिजापुरी मार्ग पर शनिवार को दोपहर बाद अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार 40 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया गया। हादसे घटना के बाद चालक व परिचालक फरार हो गए।
बिछिया व सुजौली से दिल्ली के लिए निजी बसों का संचालन होता है। शनिवार को सुबह सुजौली से यात्रियों को लेकर एक बस दिल्ली के लिए रवाना हुई। दोपहर बाद करीब दो बजे बस जब गिरिजापुरी होते हुए लखीमपुर की ओर जा रही थी, तभी गिरिजापुरी-सुजौली मार्ग पर मोहकमपुर गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर सुजौली थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बस की रफ्तार धीमी थी। जिसके चलते 40 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। पीएचसी में घायलों का इलाज करवाकर सभी को घर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद से बस का चालक व परिचालक फरार है। उनकी तलाश की जा रही है।