{"_id":"c576cd06e2d7437a7b5af0f70bc248b1","slug":"ac-superfast-daily-to-delhi-from-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 से दिल्ली के लिए रोजाना एसी सुपरफास्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 से दिल्ली के लिए रोजाना एसी सुपरफास्ट
निशांत/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 24 Apr 2014 03:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए दूरंतो एक्सप्रेस और एसी एक्सप्रेस के रेल आरक्षण 15 जून से अलग-अलग नंबरों से नहीं करवाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
साथ ही पिछले दिनों बुधवार को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए शुरू हुई स्पेशल ट्रेन भी 15 जून से नियमित हो जाएगी।
रेलवे 15 जून से चारबाग स्टेशन की जगह लखनऊ जंक्शन से इन तीनों ट्रेनों की जगह 12529/30 एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के नाम से ट्रेन का संचालन करेगा।
अभी लखनऊ से सोमवार, गुरुवार और शनिवार को ट्रेन 12271 दूरंतो एक्सप्रेस और मंगलवार, शुक्रवार व रविवार को 12233 एसी एक्सप्रेस के नाम से नियमित ट्रेन चलती है।
विज्ञापन
रेलवे ने सातों दिन इस ट्रेन की सेवा देने के लिए दूरंतो एक्सप्रेस व एसी एक्सप्रेस के अलावा स्पेशल ट्रेन को 12529/30 एसी सुपरफास्ट के नाम से संचालित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
यह ट्रेन 15 जून से लखनऊ जंक्शन से नए नंबर से रवाना होेगी। पहले यह नंबर हबीबगंज-जबलपुर इंटरसिटी का था। जिसे रेलवे ने बदल दिया है।
रेलवे ट्रेन 02111/12 लखनऊ जंक्शन-लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 18 अप्रैल से 28 जून तक एसी द्वितीय श्रेणी की दो अतिरिक्त बोगियों को स्थायी रूप से लगाएगा।