{"_id":"6aaef8f0862aebdf380b489d","slug":"ac-bus-catches-fire-after-hitting-divider-lucknow-news-c-13-lko1070-1928000-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डिवाइडर से टकराई एसी बस में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डिवाइडर से टकराई एसी बस में लगी आग
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराई एसी बस में लगी आग
लखनऊ। पारा इलाके में बुद्धेश्वर-भपटामऊ के पास हरदोई-कानपुर रिंग रोड पर शुक्रवार देर रात साढ़े बारह बजे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार एसी बस यूपी 25 एफटी 9230 अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे बस के अगले हिस्से में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में दमकल की पांच गाड़ियां लगीं।
एसीपी शकील अहमद के मुताबिक फायर स्टेशन चौक से उत्कर्ष लॉन के सामने बस में आग लगने की सूचना मिली थी। चौक से तीन फायर टैंकर और आलमबाग से दो फायर टैंकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। बस की तलाशी में कोई अंदर फंसा नहीं मिला। दमकल कर्मियों को मौके पर बस चालक और परिचालक और यात्री नहीं मिले। पुलिस को घटना के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।
पुलिस जांच में पता चला कि बस चालक हरदोई के संडीला के सहिगवा लालपुर गांव निवासी सुदेश कुमार और परिचालक प्रतापगढ़ के कुंडा के हरदत्त गांव निवासी दीपक पांडेय है। चालक-परिचालक के मुताबिक हादसे के बाद वह डर के भाग गए थे। बताया कि बस अनुबंध पर आलमबाग बस डिपो में लगी हुई थी। बस में तकनीकी खामी के कारण उसे मरम्मत के लिए इटौंजा ले जाया जा रहा था। बस में कोई यात्री नहीं था। शुक्रवार देर रात बुद्धेश्वर-भपटामऊ ओवरब्रिज पर चढ़ते समय सामने अचानक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और अगले हिस्से में आग लग गई।