{"_id":"632ea26a4e0a1e4cb857cfae","slug":"abvp-activists-protest-to-take-action-in-suicide-of-a-student-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: सेंट पीटर्स स्कूल के छात्र यश की मौत के मामले को लेकर विद्यार्थी परिषद ने जाम किया हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: सेंट पीटर्स स्कूल के छात्र यश की मौत के मामले को लेकर विद्यार्थी परिषद ने जाम किया हाईवे
Sat, 24 Sep 2022 12:02 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:02 PM IST
सार
छात्र यश द्वारा आत्महत्या करने के मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शिक्षिका व प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया। उधर, शिक्षका व प्राचार्य से पूछताछ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेंट पीटर्स स्कूल में छात्र यश की मौत के मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्कूल प्रबंधन के रवैए को लेकर खफा हैं।
विज्ञापन
प्राचार्य और शिक्षिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पदाधिकारियों ने शनिवार को स्कूल के सामने लखनऊ प्रयागराज हाईवे जाम कर दिया। सीओ वंदना सिंह कार्यकर्ताओं को समझा कर जाम हटवाने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
नहीं हो सकी प्राचार्य और शिक्षिका से पूछताछ
मिल एरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई छात्र यश सिंह मौर्य की मौत के मामले में शुक्रवार को सेंट पीटर्स स्कूल में प्राचार्य और शिक्षिका से पूछताछ नहीं हो सकी। स्कूल प्रबंधन ने छात्र की मौत पर शोक मनाया। दिनभर इसी घटना को लेकर चर्चा रही।
विज्ञापन
उधर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र की मौत हैंगिंग से होना सामने आया है। थानेदार रेखा सिंह का कहना है कि स्कूल में छात्र की मौत की वजह से शोक था, इसलिए प्रधानाचार्य और शिक्षिका से पूछताछ नहीं हो पाई है। उधर, घर वाले छात्र के शव को बछरावां क्षेत्र के पैतृक गांव सेहगों ले गए, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बछरावां कोतवाली क्षेत्र के सेहगों गांव निवासी यश सिंह मौर्य जवाहर विहार कॉलोनी में अपने चाचा राजकुमार मौर्य के घर रहकर पांच साल से पढ़ाई कर रहा था। वह सेंट पीटर्स स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। इस समय स्कूल में परीक्षाएं चल रही थी। किसी बात को लेकर स्कूल में यश की पिटाई की गई थी। इस बात से क्षुब्ध होकर यश अपने घर पहुंचकर कमरे में पंखे के हुक के सहारे फांसी लगा ली थी। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें मौत होने की वजह हैंगिग आई है।
मामले में घटना के दूसरे दिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पायी है। छात्र की मौत के बाद स्कूल में शोक के कारण स्कूल बंद था। ऐसे में प्राचार्य व शिक्षिका से पुलिस पूछताछ नहीं कर सकी। सीओ सदर वंदना सिंह ने बताया कि पूरे घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही मामले में आरोपी प्रधानाचार्य रजनाई डिसूजा व शिक्षिका मोनिका मांगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा।