फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPTET about thirty five thousand students will give exam in lucknow

UPTET उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की डेट जारी, देखें डिटेल...

Tue, 19 Sep 2017 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 19 Sep 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
UPTET about thirty five thousand students will give exam in lucknow
UPTET - फोटो : डेमो
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2017) के आयोजन के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में करीब 35,500 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। पंजीकृत अभ्यर्थियों केे लिए परीक्षा केंद्र बनाने को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने विद्यालयों से आधारभूत सूचनाएं मांगी हैं। 
विज्ञापन


यूपीटेट 2017 का आयोजन 15 अक्टूबर को होगा। जिले में करीब 35,500 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें जूनियर के लिए करीब 26,000 और प्राइमरी के लिए लगभग 9,500 अभ्यर्थी हैं। इन सभी के लिए परीक्षा केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


 

एडमिट कार्ड कर दिया जाएगा जारी

UPTET about thirty five thousand students will give exam in lucknow
UPTET - फोटो : डेमो
​अभी तक अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र निर्धारित नहीं किए गए हैं। जल्द ही परीक्षा केंद्र निर्धारित कर अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। एक अनुमान के मुताबिक जिले में अभ्यर्थियों के लिए करीब 60 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। एक केंद्र पर कम से कम 400 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने सभी विद्यालयों से आधारभूत सुविधाओं से संबंधित सूचना मांगी है। परीक्षा केंद्रों में राजकीय, अनुदानित समेत वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों को भी शामिल किया जाएगा। जिन विद्यालयों की धारण क्षमता ज्यादा है, उन्हीं को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed