बदायूं के विधायक आबिद रजा सपा ने निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा में खनन और गोकशी को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मुखर होने वाले बदायूं शहर के विधायक आबिद रजा को समाजवादी पार्टी और विधानमंडल दल से निलंबित कर दिया गया है।
आबिद की पत्नी फात्मा रजा ने शनिवार को ही सांसद धर्मेंद्र यादव से अपने पति की जान को खतरा बताया था।
विधायक आबिद रजा खां वक्फ विकास निगम के उपाध्यक्ष भी हैं। वह कई दिनों से गंगा में अवैध खनन, जिले में गोकशी और सड़कों को खोदे जाने का मामला उठा रहे थे।
कई दिनों तक उन्होंने नाम लिए बिना सांसद धर्मेंद्र यादव पर अवैध खनन और गोकशी कराने के आरोप लगाए। तीन अगस्त को उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस करके चेतावनी दी थी कि यदि एक सप्ताह में खनन व गोकशी पर रोक न लगी तो वह वक्फ विकास निगम के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे।
इसके बाद से ही उन पर पार्टी नेतृत्व की नजरें टेढ़ी हो गई थीं, जिसके बाद उन पर निर्णय लिया गया।
पार्टी विरोधी कामों पर किया गया निलंबित
प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आबिद रजा को समाजवादी पार्टी और विधानमंडल दल से निलंबित कर दिया है।
उन्होंने बताया कि सपा की बदायूं जिला इकाई ने शनिवार को ही आबिद रजा पर पार्टी विरोधी काम करने, अवैध कार्यों में लिप्त रहने तथा पार्टी संगठन के निर्देशों के विपरीत काम करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव पारित किया था। जिला इकाई की सिफारिश पर ही उनका निलंबन किया गया है।