{"_id":"6808286093c9309447fcff2ae85d8e69","slug":"abhyudya-yog-kendra-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृत्य में दिखाई योग की कलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नृत्य में दिखाई योग की कलाएं
नीरज 'अम्बुज'/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 16 Jun 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभ्युदय योग केंद्र की चौथी वर्षगांठ रविवार को आलमबाग स्थित शिवशांति संत आसूदाराम आश्रम में मनाई गई। इस अवसर पर योग पर आधारित नाटिकाओं व नृत्य कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी हुईं।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी राजेश्वर सिंह उपस्थित रहे। अध्यक्ष अशोक केवलानी ने बताया कि केंद्र में लोगों को योग विद्या व योगआसनों का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। तकरीबन 600 लोग केंद्र से लाभान्वित हो रहे हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रमों की शुरुआत कर्नल सत्यवीर सिंह की ओर से प्राणायाम व आसनों की पेशकश से हुई। संत शिरोमणि सांईं चांड्रूराम साहिब ने आध्यात्मिक प्रवचन दिया। इसकेबाद अंजू मिश्र व साथियों की ओर से कर्णप्रिय भजनों की प्रस्तुतियां हुईं।
विज्ञापन
फिर योग के आठ आसनों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दर्शकों को दिखाई गई। रेखा रावत की ओर से कोरियोग्राफ किया गया सर्व धर्म प्रार्थना नृत्य बहुत पसंद किया गया।
हर घर की अलग कहानी ‘पावर पैक्ड नाटिका’ का प्रस्तुतिकरण हुआ, जिसे अरुण त्रिपाठी ने निर्देशित किया। कहानी समाज को सकारात्मक संदेश देती है।
मंचन के बाद मां दुर्गा द्वारा महिषासुर वध पर योग सीख रहे 32 बच्चों ने नृत्य नाटिका पेश की गई। वीमेन पावर लाइन पर आयोजित कार्यक्रम भी इस अवसर पर दर्शाया गया।