फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Abhyudaya Coaching Fulfilled the Dream of Becoming an Officer

Lucknow News: अभ्युदय कोचिंग से पूरा हुआ अफसर बनने का सपना

Thu, 09 Apr 2026 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Abhyudaya Coaching Fulfilled the Dream of Becoming an Officer
लखनऊ। समाज कल्याण मंत्रालय की निशुल्क कोचिंग और मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ने राजधानी के पांच अभ्यर्थियों का अफसर बनने का सपना साकार किया है। यहां से मिले मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री और विशेषज्ञ शिक्षकों के सहयोग से सुकृत कुमार सिंह, मीनू रावत, निशु शुक्ला, वंशिका सिंह और संजीव कुमार बाजपेई ने यूपी पीसीएस 2024 में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

सुकृत कुमार सिंह और मीनू रावत असिस्टेंट कमिश्नर (कॉमर्शियल टैक्स) तो निशु शुक्ला और वंशिका सिंह कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर बने हैं। संजीव कुमार बाजपेई ने नायब तहसीलदार बनकर नाम रोशन किया है। मंत्रालय गोमती नगर स्थित भागीदारी भवन में निशुल्क कोचिंग चला रहा है।
विज्ञापन


भागीदारी भवन के संयुक्त निदेशक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिभावान अभ्यर्थियों को कोचिंग सत्र के दौरान निशुल्क हॉस्टल, भोजन, लाइब्रेरी की भी सुविधा मिलती है। विषय विशेषज्ञ नियमित रूप से कक्षाएं लेते हैं और मुख्य परीक्षा पर फोकस करते हुए उत्तर लेखन का अभ्यास, मॉडल टेस्ट करवाए जाते हैं। अभ्युदय योजना प्रदेश के 75 जिलों में 166 प्रशिक्षण केंद्रों पर चलाई जा रही है। इसमें यूपीएससी, यूपीपीएससी, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस जैसी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क करवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




----------------

कोट्स

हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश का कोई भी प्रतिभाशाली युवा आर्थिक अभाव के कारण सपने पूरे करने से न छूट जाए। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना और निशुल्क कोचिंग के माध्यम से हम युवाओं को समान अवसर दे रहे हैं। यह सफलता प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन और संसाधन मिलने पर हमारे युवा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

- असीम अरुण, समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed