फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   abhishek fire 5 gunshot two missed wife and sister in law had lucky escape

सास को गोली मारने वाले अभिषेक ने किए थे पांच फायर, दो हुए थे मिस, बाल-बाल बचीं पत्नी व सलहज

Mon, 09 Sep 2019 03:52 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 09 Sep 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
abhishek fire 5 gunshot two missed wife and sister in law had lucky escape
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
गोमतीनगर के अलकनंदा अपार्टमेंट में शनिवार देर रात घरेलू विवाद के बाद सास चंदा सिंह को गोली मारकर अपनी कनपटी उड़ाने वाले अभिषेक सिंह ने पांच फायर किए थे। उसने पत्नी प्रज्ञा सिंह और सलहज अनामिका सिंह को भी जान से मारने की कोशिश में तीन बार गोली चलाईं। दो बार फायर मिस हो गया जबकि एक गोली अनामिका के बगल से निकल गई।
विज्ञापन


चौथी बार उसने फिर रिवॉल्वर का ट्रिगर दबाया तो चंदा सिंह बीच में कूद पड़ीं और गोली उनके पेट में लग गई। उन्हें खून से लथपथ चीखते देख अभिषेक अपने कमरे की तरफ गया और कनपटी पर गोली मार ली। लोगों की मदद से प्रज्ञा दोनों को सिविल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया जबकि चंदा को ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


गोमतीनगर सीओ अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अभिषेक का पत्नी प्रज्ञा से रात करीब 11 बजे से झगड़ा हो रहा था। परिवारीजनों का कहना है कि उसने शराब पी रखी थी। झगड़े के बाद उसने प्रज्ञा को घर से निकाल दिया। रात करीब 12.30 बजे प्रज्ञा ने लालबाग में रहने वाली मां चंदा सिंह को फोन किया। उस वक्त चंदा सिंह सो रही थीं, लिहाजा फोन उनकी बहू अनामिका सिंह ने उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रज्ञा ने अभिषेक के झगड़ा करने और उसे घर से बाहर निकालने की जानकारी दी। अनामिका अपनी बेटी व सास चंदा के साथ कैब से अलकनंदा अपार्टमेंट पहुंची और किसी तरह प्रज्ञा को घर के अंदर ले गईं। इस दौरान हंगामा और शोरगुल से आसपास के फ्लैट के लोग एकत्र हो गए।

प्रज्ञा ने मां को बताया कि अभिषेक बहुत नशे की हालत में है और लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारने की धमकी दे रहा है। वह दो बार गोली मारने की कोशिश कर चुका है, लेकिन फायर मिस हो गया। अनामिका ने अभिषेक को समझाने की कोशिश की तो वह भड़क उठा। उसने प्रज्ञा व अनामिका को निशाना बनाते हुए फायर कर दिया। एक फायर मिस होने के बाद उसने दूसरी गोली चलाई, लेकिन वह भी मिस हो गई।

तीसरी बार ट्रिगर दबाने पर गोली चल गई। इस बीच चंदा सिंह सामने आ गईं और गोली उनके पेट में लग गई। वह चीखते हुए जमीन पर गिर पड़ीं। परिवारीजनों में कोहराम मच गया। उन्हें खून से लथपथ देख अभिषेक अपने कमरे की तरफ गया और कनपटी के दायीं तरफ रिवॉल्वर रखकर गोली मार ली। सूचना पाकर आई पुलिस ने रिवाल्वर जब्त कर लिया है। इंस्पेक्टर अमित कुमार दुबे का कहना है कि रिवाल्वर की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।

बीमारी व बेरोजगारी से परेशान था अभिषेक

सीओ ने बताया कि अभिषेक मूलरूप से जौनपुर का रहने वाला था। उसके पिता अनिल कुमार सिंह सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हैं। परिवार में एक छोटा भाई आशुतोष है जो गोमतीनगर में ही परिवार के साथ रहता है। अभिषेक के एक 11 साल की बेटी शानवी है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। नौकरी के दौरान ही उसे स्लिप डिस्क की बीमारी हो गई। उसे नौकरी छोड़नी पड़ी। करीब छह महीने से वह बेरोजगार था।

हाल ही में उसने रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन कराया था और पांच-छह दिन पहले ही एक दूसरी नौकरी जॉइन की थी। बीमारी व बेरोजगारी के दौरान में वह शराब का लती हो गया था। परिवारीजनों और पड़ोसियों ने बताया कि वह लगभग रोज शराब पीकर झगड़ा करता था।

पूर्वांचल के बाहुबली भाजपा सांसद की रिश्तेदार हैं चंदा
ट्रॉमा सेंटर में भर्ती चंदा सिंह पूर्वांचल के एक बाहुबली भाजपा सांसद की रिश्तेदार हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि गोली उनके शरीर में फंसी है जिसे निकालने के लिए ऑपरेशन करना होगा। हालांकि, चंदा सिंह की शुगर अनियंत्रित होने से ऑपरेशन टाल दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed