फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AAP protest against Dalit oppression, clash with police, arrested

दलित की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे आप कार्यकर्ता- नोकझोक के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 01 Sep 2020 03:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 01 Sep 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
AAP protest against Dalit oppression, clash with police, arrested
लखनऊ में आप कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में जीपीओ स्थित पार्क में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की और दलितों की हो रही हत्याओं पर न्याय मांगा। पार्टी की एससीएसटी विंग के प्रदेश महासचिव इंद्रेश सोनकर के नेतृत्व में कार्यकर्ता जीपीओ से निकलकर हजरतगंज चौराहे पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की ओर बढ़े तो पुलिस ने रोक लिया।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यकर्ताओं व कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। हालांकि बाद में पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और गिरफ्तार कर इको गार्डन ले गई । एससीएसटी विंग के प्रदेश महासचिव इंद्रेश सोनकर ने कहा कि योगी सरकार के राज में उत्तर प्रदेश दलितों के लिए कब्रगाह बन चुका है आए दिन दलितों की हत्या की जा रही हैं लालगंज रायबरेली में एक दलित युवक को को पुलिस ने अवैध तरीके से तीन दिन तक कस्टडी में रखा और बेरहमी से पिटाई की, जिसके दौरान उस दौरान उस दलित युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया रायबरेली लालगंज में मृतक के परिवार से सोमवार को मिलने के लिए यूपी प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह गए थे। राज्यसभा सदस्य ने पुलिस अधीक्षक को निलंबित करने और पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed