फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AAP MP Sanjay Singh said govt decision to close schools was partially changed and fight is still on

UP News: 'स्कूल बंद के फैसले पर सरकार का आंशिक बदलाव...', आप सांसद संजय सिंह बोले- लड़ाई अभी जारी है

Thu, 31 Jul 2025 08:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 31 Jul 2025 08:48 PM IST
सार

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आप कार्यकताओं का संघर्ष रंग लाया और स्कूल बंदी पर योगी सरकार बैकफुट पर आई है।  सरकारी स्कूलों को बचाने की लड़ाई में आंशिक जीत हुई है। 2 अगस्त को लखनऊ में आप का स्कूल बचाओ आंदोलन होगा। लड़ाई अभी जारी रहेगी। 

विज्ञापन
AAP MP Sanjay Singh said govt decision to close schools was partially changed and fight is still on
आप सांसद संजय सिंह - फोटो : X/AAP

विस्तार

उत्तर प्रदेश में स्कूल विलय पर सरकार ने 50 बच्चों की संख्या या फिर एक किमी से ज्यादा दूर वाले स्कूलों के विलय पर रोक लगा दी है। सरकार निर्णय पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि लंबे समय से बच्चों का स्कूल बचाने के लिए आंदोलनरत आम आदमी पार्टी को आंशिक जीत मिली है। बच्चों के स्कूल बंदी के मामले में योगी सरकार ने कुछ बदलाव किए हैं। इससे कई स्कूल बंद होने से बच जाएंगे। लेकिन, अभी भी बड़ी संख्या में स्कूल बंद होने जा रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि योगी सरकार का बैकफुट पर आना यूपी के बच्चों, उनके माता-पिता और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की आंशिक जीत है। इस आंशिक जीत के लिए मैं उन बच्चों और उनके अभिभावकों को हृदय की गहराइयों से धन्यवाद देना चाहता हूं जिनके स्कूल अब शायद बंद नहीं होंगे। लेकिन, बच्चों के सभी स्कूल बचाने के लिए आंदोलन जारी रहेगा। बच्चों का स्कूल बचाने के लिए आम आदमी पार्टी दो अगस्त को लखनऊ में स्कूल बचाओ आंदोलन करेगी।
विज्ञापन


आप सांसद ने कहा कि स्कूलों को विलय करने का प्रदेश सरकार का यह फैसला बहुत ही खतरनाक था। मैं स्वयं ऐसे तमाम स्कूलों में गया, जहां के स्कूल तीन-तीन किलोमीटर दूर कर दिए गए थे। मैंने वहां अभिभावकों के साथ पदयात्रा भी की। इस दौरान देखा गया कि रास्ते में जंगल और जंगली जानवर जैसे बंदर आदि का भी खतरा मौजूद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आप सांसद ने आगे कहा कि बच्चों के भविष्य को बचाने और स्कूलों को बंद करने से रोकने की इस लड़ाई में आप ने सड़क पर उतर कर भी संघर्ष किया। इस विषय पर सुप्रीम कोर्ट में भी बच्चों का स्कूल बंद न करने की गुहार लगाई। जिन गांवों में स्कूल बंद किया जा रहे थे, वहां के लोगों, बच्चों और उनके अभिभावकों की ओर से एक ही आवाज उठ रही थी कि इन मासूम नौनिहालों के स्कूल बंद ना किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed