{"_id":"62c0b8d1b849194dd1093143","slug":"aap-members-to-send-rs-420-cheques-to-pm-modi-as-mark-of-protest-against-agnipath-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agnipath Yojna: 420 रुपये का चेक मोदी सरकार को भेजेंगे आप के युवा, संजय सिंह बोले- अग्निपथ योजना के खिलाफ करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agnipath Yojna: 420 रुपये का चेक मोदी सरकार को भेजेंगे आप के युवा, संजय सिंह बोले- अग्निपथ योजना के खिलाफ करेंगे आंदोलन
Sun, 03 Jul 2022 02:59 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 03 Jul 2022 02:59 AM IST
सार
संजय सिंह ने कहा कि भारत माता की रक्षा सवालों के घेरे में है। अग्निपथ योजना में हर साल 35 हजार जवान भारतीय सेना में कम होंगे। दूसरी तरफ हमारा दुश्मन देश चीन अपनी सेना में साढ़े चार लाख भर्तियां प्रति वर्ष कर रहा है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के यूपी प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी रविवार को पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा की अग्निपथ योजना में युवाओं को गुमराह करने व सीमा की सुरक्षा के लिए पैसों की कमी के खिलाफ आंदोलन करेगी। आप की यूथ विंग और छात्र विंग मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ भिक्षा मांगकर, चेक और ड्राफ्ट के माध्यम से मोदी सरकार को 420 रुपये भेजकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराएगी और कहा जाएगा कि भारतीय सेना के साथ चार सौ बीसी न करो। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने गोमतीनगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत माता की रक्षा सवालों के घेरे में है। अग्निपथ योजना में हर साल 35 हजार जवान भारतीय सेना में कम होंगे। दूसरी तरफ हमारा दुश्मन देश चीन अपनी सेना में साढ़े चार लाख भर्तियां प्रति वर्ष कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने उदयपुर कांड का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के पदाधिकारियों को बुलाकर उनकी भूमिका की जांच भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की सरकार गिराने में ईडी ने प्रमुख भूमिका निभाई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, बृज कुमारी व आशुतोष सेंगर मौजूद रहे।
विज्ञापन