फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aap complaints against bjp leader dinesh sharma for scam

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा पर करोड़ोंं रुपए के घोटाले का आरोप

Sat, 22 Oct 2016 05:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 22 Oct 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
aap complaints against bjp leader dinesh sharma for scam
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala

यूपी में चुनाव आते ही पार्टियों ने एक-दूसरे के काले चिट्ठे खोलने शुरू कर दिए हैं। ऐसे ही एक ताजे मामले में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा पर करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन


ये आरोप लगाए हैं आम आदमी पार्टी ने। ‌स‌िर्फ आरोप ही नहीं लगाए बल्क‌ि आरोपों को साब‌ित करने के ल‌िए आरटीआई से म‌िली र‌िपोर्ट को तथ्यों के तौर पर रखा है। इन्हीं तथ्यों के आधार पर आम आदमी पार्टी के जिला संजोयक गौरव माहेश्वरी ने के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज थाने में दिनेश शर्मा सहित नगर निगम के कई उच्च अधिकारियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


इसमें महापौर डॉ दिनेश शर्मा, निदेशक सी.एंड डी.एस, तत्कालीन नगर आयुक्त नगर निगम एस.के. सिंह, एन. पी. सिंह, राकेश कुमार सिंह से लेकर वर्तमान नगर आयुक्त उदय राज सिंह, अपर नगर आयुक्त नगर निगम पी. के. श्रीवास्तव  एवं ज्योति  एन्विरोटेक कंपनी के निदेशक चरणजीत सिंह के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक ज्योति इन्विरोटेक कंपनी के भुगताने के लिए कई सदस्यों की कमेटी बनाई गई थी। इसमें से कुछ चुनिंदा अधिकारियों के हस्ताक्षर लेकर सैकड़ों करोड़ रुपए का भुगतान हो गया, ये एग्रीमेंट की शर्तों का उल्लंघन है।

तहरीर में ये भी लिखा है कि ज्योति एन्विरोटेक द्वारा जनता से वसूल किया गया डोर टू डोर कलेक्शन का सैकड़ो करोड़ का हिसाब न ही कंपनी के पास है और न ही नगर निगम प्रशासन के पास है। इससे जुड़े सारे रिकॉर्ड्स खत्म कर दिए गए हैं।


तहरीर में कहा गया है कि दिनेश शर्मा और इन अधिकारियों ने षडयंत्र रचकर जनता के टैक्स की सामूहिक लूटपाट की है।

कहा क‌ि भ्रष्टाचार के चलते लखनऊ कूड़े का ढेर बन चुका है जिसका नतीजा डेंगू जैसी गंभीर बीमारी के रूप में सामने आ रहा है। गंदगी से हुई बीमारियों से कई लोगों की जान जा चुकी है। कहा क‌ि ऐसे गबन, लूट और हत्यारोपियों की सही जगह जेल है।

पुलिस ने जांच के बाद एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed