फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aap activists beat media

बुरे फंसे विश्वास, डकैती का मामला दर्ज

Sun, 04 May 2014 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 04 May 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
aap activists beat media

पिछले चार महीने से कांग्रेसियों को निशाने पर रखने वाले कुमार विश्वास बुरी तरह फंस गए हैं, वहीं आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता दबंगई और्र लूटपाट पर उतर आए हैं।

विज्ञापन


आप कार्यकर्ताओं ने एक कांग्रेसी की स्कार्पियो में न सिर्फ तोड़फोड़ की बल्कि कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों से गाली-गलौज व मारपीट भी की।

कार्यकर्ताओं ने एक मीडिया कर्मी से उसका कैमरा छीनने के साथ ही दो लोगों की जेब में मौजूद करीब पांच सौ रुपये भी निकाल लिए।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कुमार विश्वास सहित पांच लोगों को नामजद करते हुए करीब एक सौ से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ डकैती व एससीएसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता की कार तोड़ी

aap activists beat media

अमेठी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी नेता डॉ. कुमार विश्वास शनिवार को गौरीगंज कस्बे में डोर-टू-डोर जनसंपर्क के लिए अमेठी से निकले थे।

उनका काफिला सुबह करीब साढ़े दस बजे औद्योगिक क्षेत्र टिकरिया के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंचा।

इसी बीच काफिले में शामिल लोगों की निगाह बछिलाही निवासी कांग्रेस नेता रणवीर सिंह की स्कार्पियो पर पड़ी तो वे उस पर टूट पड़े और वाहन की हवा निकाल उसे पलटने लगे।

मौके पर मौजूद मीडिया फोटोग्राफरों ने आप कार्यकर्ताओं की इस दबंगई को अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश की तो वे और भड़क गए।

कार्यकर्ताओं ने तोड़े कैमरे

aap activists beat media

काफिले में मौजूद आप प्रत्याशी डॉ. कुमार विश्वास व कई अन्य नेताओं के इशारे पर कार्यकर्ताओं ने ‘अमर उजाला’ के फोटोग्राफर अजय कुमार मिश्र व एक अन्य दैनिक अखबार के फोटोग्राफर प्रवेश कुमार से उनके कैमरे छीन लिए।

इतना ही नहीं दबंगई पर उतरे कार्यकर्ताओं ने अजय की जेब से 300 और प्रवेश की जेब से 230 रुपये भी निकाल लिए।

मीडिया कर्मियों ने इस बात पर हो हल्ला शुरू किया तो कार्यकर्ता उन पर टूट पड़े और जमकर धुना।

पीड़ित अजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने डॉ. कुमार विश्वास, विप्लव अवस्थी, हनुमान सिंह हनुमत और शिव प्रसाद कश्यप सहित पांच लोगों को नामजद करते हुए सौ से अधिक अज्ञात आप कार्यकर्ताओं के खिलाफ डकैती, एससीएसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed