{"_id":"590dc6ff4f1c1b0b39443d4a","slug":"aam-admi-party-targets-bjp-on-law-and-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सपा पार्ट-2 साबित हो रही योगी सरकार: आम आदमी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सपा पार्ट-2 साबित हो रही योगी सरकार: आम आदमी पार्टी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 06 May 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
आप संयोजक संजय सिंह
आम आदमी पार्टी ने यूपी की कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश की भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले में भाजपा सरकार सपा सरकार पार्ट-2 की तरह नजर आ रही है। दोनों ही सरकारों में इस मुद्दे पर कोई फर्क नहीं है।
विज्ञापन
आप संयोजक संजय सिंह ने लखनऊ के गांधी भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यूपी में अब तक सात पुलिसकर्मियों की हत्या हो चुकी है और अनगिनत हमले पुलिस पर हो रहे हैं।
विज्ञापन
संजय सिंह ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है, विकास तो सिर्फ एक मुखौटा है।
उन्होंने दावा किया कि भाजपा आतंकवाद व नक्सलवाद से ज्यादा तो आम आदमी पार्टी से डरती है।