{"_id":"6513f54b01df7129700119e5","slug":"aam-admi-party-leader-sanjay-singh-speech-in-activists-conference-in-lucknow-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ता समागम: आप नेता संजय सिंह बोले, पीएम मोदी ने युवाओं-किसानों से किया कोई वादा पूरा नहीं किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ता समागम: आप नेता संजय सिंह बोले, पीएम मोदी ने युवाओं-किसानों से किया कोई वादा पूरा नहीं किया
Wed, 27 Sep 2023 03:40 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 27 Sep 2023 03:40 PM IST
सार
लखनऊ में आयोजित कार्यकर्ता समागम में आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह भीड़ देखकर उत्साहित हो गए। उन्होंने मोदी सरकार के बारे में कहा कि उन्होंने अपना किया हुआ एक भी वादा पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित कार्यकर्ता समागम में आप नेता संजय सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने लखनऊ में आयोजित कार्यकर्ता समागम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया हुआ हर वादा झूठा साबित हुआ। 2014 में उन्होंने कहा था कि सत्ता में आए तो हर साल दो करोड़ नौकरियां देंगे। क्या उन्होंने 18 करोड़ नौकरियां दी? जब संसद में सवाल पूछा तो बताया सात लाख नौकरियां दी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया है। किसानों की आय दोगुना करने बात करते थे पर वो भी नहीं किया। दरभंगा में एम्स का उद्घाटन किया और वहां उसका पता नहीं। भोपाल में रानी दुर्गावती स्टेशन का उद्घाटन किया उसका भी पता नहीं है। सीखना है तो केजरीवाल से सीखों उनका काम देखने पूरी दुनिया दिल्ली आती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 5000 करोड़ का कारोबार: मोटो जीपी और इंटरनेशनल ट्रेड फेयर से UP की ग्लोबल ब्रांडिंग, एक लाख से अधिक आर्डर मिले
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आईएएस अफसर ने ली 70 लाख रिश्वत! अधिकारी ने खुद ही की SIT जांच की सिफारिश; अरबों से जुड़े सात...
मोदी राज में महंगाई आसमान पर पहुंच गई है। रसोई गैस का सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल का दाम कहां पहुंच गया है? 2024 के आम चुनाव में जब वोट देने जाना तो घर का सिलेंडर देखकर जाना। सरकार ने कैंसर, किडनी, टीवी समेत 800 दवाओं को महंगा कर दिया है। यह सरकार आपके लिए नहीं अदाणी के लिए काम कर रही है।
मोदी ने कालाधन वापस लाने का वादा किया था और कहा था कि हर खाते में 15 लाख रुपये आ जाएंगे लेकिन 15 पैसे भी नहीं आए। घरों में ने सब्जी, दूध का पैसा बचाकर 1000 और 500 के नोट रखा था। उसे नोटबंदी में बैंक में जमा करा लिया। घर का पैसा भी ले लिया। किसानों की फसल का दाम दोगुना करने को कहा था। जब भी किसान दाम मांगता है, उसे लाठी मिलती है। सिर फोड़ते हैं। किसान भाई इस सरकार को हटाने का काम करें।
आप नेता ने कहा कि घड़ी, साइकिल, मोबाइल, सुई और चिप्स बनाने वाला दाम खुद तय करता है। वो 10 गुना दाम बढ़ा देते हैं लेकिन कोई नहीं पूछता। कोका कोला हमारी जमीन से पानी निकालकर बनाते हैं लेकिन दिन रात मेहनत करने वाला किसान, कर्ज लेकर खाद डालता है। सिंचाई करता है। वह अपने धान और आलू का मूल्य तय नहीं कर सकता। अगर आप की सरकार बनी तो किसान की लागत के अनुसार उसका मूल्य तय करेगी। किसान संगठनों के अनुसार इसे तय किया जाएगा और दाम दोगुना करेंगे। संजय सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में इतनी भीड़ आई है यह संदेश है कि हम यूपी में गांव-गांव तक पहुंच गए हैं।
आप नेता ने कहा कि भाजपा, भारतीय झगड़ा पार्टी है। ये लोग समाज को बांटने और तोड़ने का काम करते हैं। राम मंदिर के भूमिपूजन के समय उस समय के राष्ट्रपति को नहीं बुलाया। यही इनका असली चेहरा है।
इंडिया गठबंधन बना तो अब इंडिया को ही गाली दे रहे हैं। संविधान में सैकड़ों बार इंडिया आया है। आरएसएस ने अपने मुख्यालय पर 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराया है। हम देश से नफरत की राजनीति को मिटाकर काम की राजनीति को लाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अस्पताल, स्कूल, बिजली और पानी पर काम कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में हिंदू-मुसलमान का धंधा बंद कर दिया है।
संजय सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरे देश में चुनाव लड़ेगा। जहां हमारा उम्मीदवार नहीं है वहां भाजपा को हराने का काम करेंगे। इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को जिताना है भाजपा-मोदी को हराना है। पीएम मोदी इंडिया गठबंधन से डरे हुए हैं। इनके एनडीए का मतलब न्यू डीलर अदाणी है। उन्होंने कहा कि मुझे मोदी नहीं अदाणी के खिलाफ बोलने के कारण राज्यसभा से निलंबित किया गया है।