फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aam Admi Party declared its ten candidates for UP election.

यूपी चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी ने घोषित किए अपने 10 संभावित उम्मीदवार, लखनऊ पूर्वी से आलोक सिंह प्रत्याशी

Sun, 26 Dec 2021 06:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Dec 2021 06:21 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने रविवार को अपने 10 संभावित उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने लखनऊ पूर्वी से आलोक सिंह को अपना संभावित उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन
Aam Admi Party declared its ten candidates for UP election.
आप नेता संजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी ने रविवार को अपने 10 संभावित उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडलर से ट्वीट करके यह जानकारी साझा की है।

विज्ञापन


इससे पहले आम आदमी पार्टी विभिन्न क्रम में 200 विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी कर चुकी है। टिकट वितरण में पार्टी ने पिछड़ा वर्ग को भरपूर प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। कई ब्राह्मण चेहरों पर भी पार्टी ने भरोसा जताया है।
विज्ञापन


आगरा दक्षिण सीट से रमजान अब्बास, शामली की थानाभवन सीट से अरविंद देशवाल, जौनपुर की बदलापुर सीट से राहुल शर्मा, वाराणसी कैंट से वाचस्पति श्रीवास्तव, रामपुर की चमरौआ सीट से जुल्फिकार अली, संभल की चंदौसी सीट से सचिन कुमार, गौतम बुद्ध नगर की दादरी सीट से संजय चेची, लखनऊ पूर्वी से आलोक सिंह और सुल्तानपुर से धर्मेश मिश्रा को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने विधानसभा प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह अपने क्षेत्रों में पार्टी के विभिन्न अभियान की कमान संभाल कर उसे अंजाम तक पहुंचाने का काम करें। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों एवं घोषणाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि पार्टी की रीति नीति के मुताबिक जो विधानसभा प्रभारी अपने क्षेत्र में नेतृत्व द्वारा तय अभियान को सफलतापूर्वक संचालित कराएंगे पार्टी उन्हें विधानसभा चुनाव में अपने टिकट पर उतारेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed