फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aam Aadmi Party Will Start Tiranga Shakha in up Aap MP Sanjay Singh Says Bjp Is Weakening the Country by Spreading Hatred

यूपी: 10 हजार शाखाएं लगाएगी आप, संजय सिंह बोले- नफरत फैलाकर देश को कमजोर कर रही भाजपा

Sun, 01 May 2022 11:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 May 2022 11:03 AM IST
सार

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा नफरत फैलाकर देश को कमजोर कर रही है। महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी के कारण यूपी का नौजवान फांसी लगा रहा है पर इस पर चर्चा नहीं हो रही है। स्कूलों व अस्पतालों की बदहाली खुद भाजपा के मंत्री स्वीकार रहे हैं। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party Will Start Tiranga Shakha in up Aap MP Sanjay Singh Says Bjp Is Weakening the Country by Spreading Hatred
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि पार्टी छह माह में 10 हजार तिरंगा शाखा बनाएगी। इसकी शुरुआत एक जुलाई से होगी। संगठन को मजबूत करने के लिए 30 घरों पर एक मोहल्ला प्रभारी बनाया जाएगा। संगठनात्मक सक्रियता के बाद पार्टी सभी वार्ड सदस्य, चेयरमैन और मेयर का चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन


मीडिया से मुखातिब संजय सिंह ने कहा कि भाजपा नफरत फैलाकर देश को कमजोर कर रही है। महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी के कारण यूपी का नौजवान फांसी लगा रहा है पर इस पर चर्चा नहीं हो रही है। स्कूलों व अस्पतालों की बदहाली खुद भाजपा के मंत्री स्वीकार रहे हैं। 
विज्ञापन


बिजली संकट से पूरा प्रदेश त्राहि-त्राहि कर रहा है। कोयला कमी का बहाना बनाकर अडानी को फायदा पहुंचाने को आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग की। आरोप लगाया कि 14 हजार एकड़ भूमि अडानी को दी गई। प्रदेश में तमाम नेताओं का जमीनों पर अतिक्रमण है। लेकिन वहां बुलडोजर नहीं चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि गरीबों के बजाय पहले नेताओं, अधिकारियों द्वारा किए गए कब्जे हटवाए जाएं। उन्होंने बताया कि तिरंगा शाखाओं में भारत का तिरंगा लगाकर कस्बों, शहरों व पार्कों में भारत का संविधान पढ़ा जाएगा। जो सभा आयोजित होगी उसमें बाबा साहब, महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह आदि महापुरुषों पर चर्चा होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed