फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aam Aadmi Party to hold tiranga shakha in UP from July 1

लखनऊ : संजय सिंह ने कहा- एक जुलाई से यूपी में तिरंगा शाखा लगाएगी आम आदमी पार्टी

Wed, 08 Jun 2022 06:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 08 Jun 2022 06:35 AM IST
सार

पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने मंगलवार को बताया कि छह माह में 10 हजार शाखाओं का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत एक जुलाई से होगी। शाखा में महापुरुषों की जीवनी पर चर्चा होगी। पहली शाखा में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के जीवन पर आधारित वीडियो दिखाया जाएगा, वहीं गंगा और गोमती नदी की सफाई व पौधरोपण अभियान में भी शाखा सदस्य श्रमदान करेंगे।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party to hold tiranga shakha in UP from July 1
प्रदेश प्रभारी संजय सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी (आप) अब पूरे प्रदेश में तिरंगा शाखा का आयोजन करेगी। पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने मंगलवार को बताया कि छह माह में 10 हजार शाखाओं का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत एक जुलाई से होगी। शाखा में महापुरुषों की जीवनी पर चर्चा होगी। पहली शाखा में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के जीवन पर आधारित वीडियो दिखाया जाएगा, वहीं गंगा और गोमती नदी की सफाई व पौधरोपण अभियान में भी शाखा सदस्य श्रमदान करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शाखाओं के आयोजन के लिए पांच लोगों की समन्वय समिति बनाई गई है। इसमें आशुतोष सेंगर, जनक प्रसाद, बृजलाल लोधी, संदीप कुमार और अभिषेक सुधीर शामिल हैं। यह कमेटी तय करेगी कि प्रदेश में तिरंगा शाखा को कैसे विस्तार दिया जाए। उन्होंने कहा कि तिरंगा शाखा की शुरुआत में सभी लोग तिरंगा सामने लगाकर शाखा में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


तिरंगे को नमन करने के बाद सबसे पहले संविधान की प्रस्तावना को शाखा प्रमुख के साथ सभी सदस्य दोहराएंगे। इसके बाद बाबा साहब के जीवन पर आधारित 10 मिनट का एक वीडियो दिखाया जाएगा। फिर बाबा साहब के जीवन पर चर्चा के साथ राष्ट्रीय, राज्य व स्थानीय मुद्दों पर क्षेत्र में रचनात्मक कार्यों के निर्माण का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने तिरंगा शाखा से जुड़ने के लिए हेल्पलाइन नंबर 8805328805 भी जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed