{"_id":"60ba7a1781061e1bda3214a8","slug":"aam-aadmi-party-mp-attack-on-yogi-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आप सांसद का हमला, कहा-तीसरी लहर से निपटने की तैयारी के बजाए सत्ता संघर्ष में उलझी योगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आप सांसद का हमला, कहा-तीसरी लहर से निपटने की तैयारी के बजाए सत्ता संघर्ष में उलझी योगी सरकार
Sat, 05 Jun 2021 12:38 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने प्रदेश सरकार पर 69 हजार शिक्षकों की भर्ती को अटकाने की साजिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के आरक्षण में जानबूझकर गड़बड़ी करके भर्ती किये गये शिक्षकों की नियुक्ति को अटकाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में एक ओर लोग जहां बेरोजगारी से परेशान हैं, वहीं सरकार जिनको नौकरी मिल चुकी है उनकी नियुक्ति आदेश जारी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आने की आशंका आम जनता भयभीत है और सरकार इससे निपटने की तैयारी करने के बजाय आपसी खींचतान में उलझी है।
संजय सिंह ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में अब तक 4 लाख लोगों को नौकरी देने के दावे को फर्जी करार देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने चार साल में सिर्फ 69 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती कराई है। लेकिन, चयनित शिक्षकों को अब तक नियुक्ति नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
सरकार ने जानबूझकर पिछड़ा वर्ग आरक्षण में गड़बड़ी करके इस भर्ती को अटकाने की साजिश रची है। उन्होंने शिक्षकों की भर्ती को एक बड़ा घोटाला बताते हुए सरकार से चयनित शिक्षकों को तत्काल नियुक्त करने और रिक्त पदों पर भर्ती के लिये आवेदन जारी करने की मांग की है।

Trending Videos
लोक जन संघर्ष पार्टी के कई पदाधिकारी आप में शामिल
इस मौके पर लोक जन संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम निवास शुक्ल सहित कई पदाधिकारियों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश प्रभारी ने सभी को पार्टी सदस्यता दिलाई। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में उमाशंकर अर्कवंशी, नानक सिंह अर्कवंशी, कृष्ण कुमार यादव, रामस्नेही वर्मा, शिवपूजन सेन, दुजईलाल गौतम, उपेंद्र कुमार प्रजापति, श्याम कुमार प्रजापति व राजीव कुमार मिश्रा प्रमुख हैं।