फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aakash tab 3 in market

आकाश-2 का पता नहीं, मार्केट में आकाश-3

Fri, 26 Jul 2013 05:36 PM IST
लखनऊ/अतुल भारद्वाज
लखनऊ/अतुल भारद्वाज Updated Fri, 26 Jul 2013 05:36 PM IST
विज्ञापन
aakash tab 3 in market

हर बच्चे के पास खुद का टैबलेट होगा। काफी कम कीमत में मिलने वाले इस टैबलेट से बच्चों को पढ़ाई में काफी सहूलियत होगी।

विज्ञापन


केंद्र सरकार का छात्रों को 1500 रुपये में टैबलेट देने का वादा भले ही पूरा नहीं हो पाया हो लेकिन यूरोप की कंपनी डाटाविंड का एडवांस फीचर वाला आकाश-3 टैबलेट बाजार में बिक्री के लिए उतर चुका है।

राजधानी में आकाश-3 धड़ल्ले से बिक रहा है। यूरोप की कंपनी डाटाविंड ने भारतीय बाजार में नया मॉडल यूबीस्लेट 7-सी प्लस मार्केट में लांच कर दिया है।

आकाश-3 के नाम से बिक रहा यह मॉडल कॉलिंग सुविधा के साथ मौजूद है। इसमें जीपीआरएस की मदद से तेज इंटरनेट की सुविधा मिल सकेगी।

इस मॉडल को आकाश-2 से बेहतर किया गया है। कंपनी का दावा है कि इस टैबलेट से सामान्य जीपीआरएस डिवाइस की तुलना में चार गुना इंटरनेट स्पीड मिलेगी।

एंड्रॉयड 4.0 सॉफ्टवेयर आकाश-3 में कंपनी ने इस्तेमाल किया है। आकाश-3 की कीमत बाजार में जहां 4,999 रुपचे रखी गई है वहीं ऑनलाइन के जरिए खरीदने पर 200 रुपये अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा।
विज्ञापन


किसी भी परेशानी से निबटने के लिए लखनऊ में ही सर्विस सेंटर की सुविधा भी दी जा रही है।

कंपनी अभी केंद्र सरकार की योजना में आकाश-2 टैबलेट पीसी ही उपलब्ध करा रही है। इसकी कीमत 3,999 रुपये थी।

केंद्र सरकार को यह टैबलेट पीसी पहले 1500 रुपये में देना था। इसके बाद छात्रों के लिए यह कीमत घटाकर 1130 रुपये कर दी गई।

खुद कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि अभी सरकार को आकाश-2 की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। हालांकि बाजार में आकाश-3 की मौजूदगी नए सवाल खड़े कर रही है।

दुकान पर आकाश-3 देखने आए राकेश वर्मा का कहना था कि वह पहले आकाश-2 (यूबीस्लेट 7सीआई मॉडल) खरीदना चाह रहे थे।

अब छोटे भाई को गिफ्ट करने के लिए आकाश-3 ही केवल 1,000 रुपये की अतिरिक्त कीमत में मिल जाएगा। सरकार के भरोसे रहे तो यह टैबलेट मिलने से रहा।

जल्द आएगा आकाश-4
आकाश-3 के बाद अब कंपनी नया वर्जन बाजार में उतार रही है। यूबीस्लेट 7 सीजेड के नाम से इस मॉडल को अगले महीने बाजार में लाने की तैयारी है।

आकाश-3 के मुकाबले इसमें 2 मेगा पिक्सल बैक कैमरा, ब्लूटूथ की अतिरिक्त सुविधा होगी। कंपनी इसे सात इंच की बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन की तरह लांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार का आकाश-2 उपलब्ध कराना है। इंटरनेट पर भी करीब सवा लाख टैबलेट की बुकिंग है। ऐसे में कंपनी उत्पाद उपलब्ध नहीं करा पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed