{"_id":"6a90a5bd32b86e81df05f740","slug":"aadhaar-work-stalled-due-to-power-cuts-lucknow-news-c-13-lko1096-1893864-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिजली कटौती से अटका आधार का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिजली कटौती से अटका आधार का काम
Fri, 28 Aug 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
दरियापुर के प्राथमिक विद्यालय में लगे शिविर में आधार बनाने व संशोधन का काम करता कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोजनीनगर। दरियापुर के प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को लगे आधार शिविर में काम बिजली कटौती से अटक गया। बार-बार बिजली गुल होने से आवेदक परेशान हुए। कई आवेदकों को घंटों इंतजार के बाद मायूस लौटना पड़ा।
प्राथमिक विद्यालय परिसर में तीन दिवसीय विशेष शिविर लगाया गया है। पहले दिन काफी आवेदक आधार कार्ड संशोधन कराने पहुंचे थे। कार्य शुरू होते ही बिजली की आंख-मिचौली शुरू हो गई। इससे आधार कार्ड संशोधन और नए बनाने का काम प्रभावित हुआ। बनियान खेड़ा निवासी जयपाल अपने एक माह के बेटे अक्षत का आधार बनवाने आए थे। गढ़ीचुनौती निवासी कवेंद्र सिंह मोबाइल नंबर संशोधित कराने पहुंचे थे। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण सभी को लाइन में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा।
आधार शिविर प्रभारी संतोष पांडे ने बताया कि बिजली गुल होने से काम पर असर पड़ा। शिविर में 15 आवेदकों का आधार संशोधित किए गए और दो नए आधार बनाए गए।