{"_id":"6a90a65c316036fd4e0b0cb0","slug":"chief-minister-model-composite-school-to-be-built-in-malihabad-at-a-cost-of-2722-crore-lucknow-news-c-13-lko1096-1894401-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मलिहाबाद में 27.22 करोड़ रुपये से बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मलिहाबाद में 27.22 करोड़ रुपये से बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल
विज्ञापन
लखनऊ। विकासखंड मलिहाबाद की कटौली ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल का भूमिपूजन बृहस्पतिवार को हुआ। विधायक जय देवी कौशल और ग्राम प्रधान नवीन यादव ने विधिवत पूजन कर इसकी नींव रखी। इस स्कूल के निर्माण पर 27 करोड़ 22 लाख रुपये खर्च होंगे।
विधायक जय देवी ने बताया कि यह स्कूल मलिहाबाद क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देगा। इसमें प्री-नर्सरी से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई होगी। इससे बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। ग्राम प्रधान नवीन यादव ने बताया कि क्षेत्र में इंटरमीडिएट तक के विद्यालय की लंबे समय से मांग थी। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर और विधायक जय देवी के प्रयासों से विद्यालय को स्वीकृति मिली। निर्माण पूरा होने पर बच्चों को स्थानीय स्तर पर अच्छी शिक्षा मिल सकेगी। भूमिपूजन में कई भाजपा कार्यकर्ता और नेता भी मौजूद रहे।