फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aadhaar Camp: More Hassle Than Relief; Server and Power Issues Pose Obstacles

आधार शिविर: राहत कम-दिक्कत ज्यादा, सर्वर और बिजली बनी बाधा

Tue, 01 Sep 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar Camp: More Hassle Than Relief; Server and Power Issues Pose Obstacles
मलिहाबाद की ग्राम पंचायत हबीबपुर के पंचायत भवन में लगे आधार शिविर में बिजली कटौती के कारण खाली - फोटो : file photo
लखनऊ। डाक विभाग की ओर से एक से 31 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए आधार शिविरों में आवेदकों को सुविधा कम मायूसी अधिक मिली। शुरुआत के दो शिविर कागजों पर ही लगे। बाद में व्यवस्थाएं सुधरीं तो बिजली की कटौती और सर्वर की सुस्ती बाधा बन गई। कई घंटे इंतजार के बाद आवेदकों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

डाक विभाग ने अगस्त में लखनऊ, सीतापुर, रायबरेली, अयोध्या और बाराबंकी में 32 स्थानों पर तीन-तीन दिवसीय शिविर लगाया। इसका रोस्टर भी जारी किया गया था। एक अगस्त को लखनऊ में लगने वाला शिविर तय स्थान पर नहीं लगा। गोसाईंगंज के रसूलपुर तिरकुनिया के प्राथमिक विद्यालय में लगने वाला शिविर दूसरी ग्राम सभा में लगाया गया। इससे आवेदकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डाक विभाग के सीआई दिलीप पांडेय ने बताया कि अन्य स्थानों पर शिविर की रूपरेखा बनाई जा रही है।
विज्ञापन

इधर, सोमवार को सरोजनीनगर क्षेत्र के शेखनापुर के प्राथमिक विद्यालय में शिविर लगाया गया। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय में शिविर नहीं लगा था। इस पर सीआई दिलीप पांडेय ने बताया कि शिविर कहां लगा और कितने आवेदकों की समस्याओं का समाधान हुआ, इसकी जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली और सर्वर की सुस्ती में अटका रहा आधार
काकोरी के रहमानखेड़ा की जगह पर मलिहाबाद की ग्राम पंचायत हबीबपुर के पंचायत भवन में लगे आधार शिविर में बिजली कटौती और सर्वर ठप होने से आवेदकों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। तीन दिनों में सिर्फ 26 आवेदकों के आधार की गड़बड़ी दूर हो सकी। 30 से अधिक आवेदकों को मायूस होना पड़ा। थावर ग्राम पंचायत के पंचायत भवन शिविर में भी काफी अव्यवस्थाएं रहीं। कई आवेदकों के फॉर्म खो गए। हालांकि, तीन दिन में 55 आवेदकों की आधार संबंधी समस्या का समाधान हुआ। बख्शी का तालाब ब्लॉक के महिगवां के प्राथमिक विद्यालय में लगे शिविर में भी आधार संशोधन का कार्य बिजली की आवाजाही से प्रभावित हुआ। यहां 18 अगस्त से तीन दिन का शिविर लगा था। सरोजनीनगर विकासखंड के दरियापुर के प्राथमिक विद्यालय में लगे शिविर में बिजली कटौती और सर्वर की समस्या से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ी।


गांव में शिविर लगने से राहत
भले ही आधार शिविर में कई तरह की अव्यवस्थाएं रहीं, लेकिन गांव में ही शिविर लगने से आवेदकों को राहत मिली। कई लोग बच्चों का आधार बनवाने पहुंचे। आधार बन जाने या संशोधन हो जाने से वे खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed