{"_id":"692a0843c788ed9cdb003036","slug":"aadhaar-camp-at-amar-ujala-office-on-sunday-get-registered-today-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1493520-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अमर उजाला कार्यालय में आधार कैंप रविवार को...आज कराएं रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अमर उजाला कार्यालय में आधार कैंप रविवार को...आज कराएं रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। डालीबाग स्थित अमर उजाला कार्यालय में 30 नवंबर को आधार कैंप लगेगा। कैंप सुबह 10:30 से शाम 5 बजे तक चलेगा। 29 नवंबर दिन शनिवार को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे के बीच मोबाइल नंबर 9675201392 पर कॉल कर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। फिर दिए गए समय पर कैंप में पहुंचना होगा। बिना रजिस्ट्रेशन लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा। कैंप में 18 साल तक की उम्र वालों के नए आधार कार्ड बनेंगे लेकिन आधार अपडेट कोई भी करवा सकता है। अनिवार्य दस्तावेज साथ लाना होगा।
नए आधार कार्ड के लिए....
- पांच वर्ष तक की उम्र के बच्चों का आधार बनवाने के लिए उनका जन्म प्रमाणपत्र (रंगीन फोटो कॉपी) लाना होगा। माता-पिता में से किसी एक की मौजूदगी जरूरी होगी, क्योंकि उनका बायोमीट्रिक लिया जाएगा।
- 5 से 18 वर्ष उम्र के बच्चे, किशोर व किशोरी जिनके पास सिर्फ जन्म प्रमाणपत्र है, उनको भी बायोमीट्रिक के लिए माता या पिता को साथ लाना होगा।
- 5-18 वर्ष के वह आवेदक जिनके पास जन्म प्रमाणपत्र के साथ जाति, निवास या फिर पासपोर्ट है, उनके साथ माता या पिता का आना अनिवार्य नहीं है।
नोट: नया आधार बनवाने के लिए कोई भी शुल्क नहीं है। अपडेट करवाने के लिए आधार कार्ड धारक को सरकारी की ओर से निर्धारित शुल्क देना होगा।
-- -- -
अमर उजाला की पहल से लोगों के पास मौका है कि वह आधार संबंधी कार्य आसानी से करवा सकते हैं। इसलिए रजिस्ट्रेशन कराएं और सहूलियत के साथ आधार बनवाएं या फिर अपडेट कराएं। ये दस्तावेज हर किसी के पास होना जरूरी है।
विज्ञापन
- प्रशांत कुमार सिंह,
उपमहानिदेशक, यूआईडीएआई