{"_id":"68ec008c59d12e8b7e09bfde","slug":"a-youth-was-attacked-in-a-club-over-a-minor-dispute-lucknow-news-c-13-knp1050-1424512-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मामूली विवाद पर क्लब में युवक पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मामूली विवाद पर क्लब में युवक पर जानलेवा हमला
Mon, 13 Oct 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग के समय विहार कॉलोनी निवासी जय मखीजा ने शेरा व 15 अज्ञात लोगों पर उन पर हमला करने का आरोप लगाया है। चिनहट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
जय के मुताबिक पांच अक्तूबर को वह गोमतीनगर में अपने दोस्त के फ्लैट में थे। तभी रात करीब 12:30 उनके पास कुछ दोस्तों की कॉल आई, जो चिनहट स्थित किला क्लब में थे। दोस्तों ने उनसे क्लब आकर बिल में डिस्काउंट कराने की बात कही थी। इस पर जय क्लब पहुंचे और डीजे के पास जाकर वहां के कर्मचारियों से बात करने लगे। पीड़ित का आरोप है तभी वहां मौजूद कर्मी शेरा ने उनसे अभद्रता शुरू कर दी। विरोध पर उसने जय के सिर पर बीयर का ग्लास फोड़ दिया। वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बावजूद शेरा व उसके 15 साथी उन्हें पीटते रहे। हंगामा बढ़ने पर बाउंसर ने उन्हें बचाया और अस्पताल पहुंचाया। वहां से इलाज कराने के बाद जय ने चिनहट पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।