{"_id":"684742c3467e4a669e07f5cb","slug":"a-youth-attempted-self-immolation-near-golf-crossing-behaved-rudely-with-the-police-case-registered-lucknow-news-c-13-1-lko1022-1242879-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोल्फ चौराहे के पास युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस से की अभद्रता, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोल्फ चौराहे के पास युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस से की अभद्रता, केस दर्ज
विज्ञापन
लखनऊ। गोल्फ चौराहे के पास सात जून की देर रात में सीतापुर के महमूदाबाद, बेलदारी टोला निवासी मंगल सिंह ने आत्मदाह का प्रयास किया। वह अपने साथी राजू कश्यप के साथ स्कूटी से वहां पहुंचा था। मंगल ने स्कूटी से उतरते ही खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे रोका।
एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल के मुताबिक, पुलिसकर्मियों के रोकने पर मंगल उनसे अभद्रता करने लगा। उसकी इस हरकत से वीआईपी चौराहे की सुरक्षा खतरे में आ गई। गौतमपल्ली थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गौतमपल्ली थाने में तैनात दरोगा सर्वेश कुमार ने बताया कि वह मुख्यमंत्री आवास सुरक्षा ड्यूटी के लिए टैंगो एक, कालिदास मार्ग पर मौजूद थे। इसी बीच देर रात में करीब 11:55 बजे आरोपी स्कूटी से वहां पहुंचा था। आरोपी ने ज्वलनशील पदार्थ अपने ऊपर डाल लिया और बोलने लगा कि वह आत्मदाह करेगा। दरोगा ने अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ उसे पकड़ा। इस बीच मंगल सिंह ने गाली-गलौज की। पूछताछ करने पर मंगल के साथ आए युवक ने अपना नाम राजू कश्यप बताया। छानबीन में सामने आया कि गोंडा निवासी तेज बहादुर यादव से मंगल का उधारी के पैसों को लेकर विवाद चल रहा है। तेज बहादुर हरदोई में दीवान के पद पर तैनात हैं। मंगल अपनी इच्छा के अनुसार कार्रवाई चाहता है। दबाव बनाने के लिए उसने आत्मदाह का प्रयास किया था। दरोगा सर्वेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।