फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young woman was sexually exploited on the pretext of marriage

Lucknow News: शादी का झांसा देकर युवती का किया यौन शोषण

Wed, 01 Apr 2026 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
A young woman was sexually exploited on the pretext of marriage
लखनऊ। बख्शी का तालाब के एक गांव की युवती से किरायेदार बहराइच के नानपारा के गिरदा गांव निवासी आदर्श राव ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। कुछ समय बाद पीड़िता को पता चला कि आरोपी शादीशुदा है। युवती ने थाने में एफआईआर कराई है।
विज्ञापन

एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता काफी समय से बहनोई के घर रही हैं। वहां पर आरोपी किराये पर रहकर बीफार्मा की पढ़ाई करता था। उसने पहले युवती से दोस्ती की और फिर प्यार के जाल में फंसा लिया। खुद को अविवाहित बताते हुए शादी करने का झांसा दिया।
विज्ञापन


बातों में आकर युवती शादी के लिए राजी हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसका यौन शोषण किया। कुछ दिन पहले आरोपी किराये का कमरा छोड़कर चला गया। युवती ने छानबीन की तो पता चला कि आरोपी शादीशुदा है। एसीपी ने बताया कि जल्द पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed