{"_id":"67bb89ee5f4f33a9f00cbbf4","slug":"a-young-mans-neck-was-cut-by-a-chinese-manjha-he-got-five-stitches-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1090706-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चीनी मांझे से कटी युवक की गर्दन, पांच टांके लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चीनी मांझे से कटी युवक की गर्दन, पांच टांके लगे
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी इलाके में रविवार शाम चीनी मांझे की चपेट में आकर युवक की गर्दन कट गई। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पांच टांके लगाए गए।
इंस्पेक्टर बीबीडी अजय नारायण सिंह ने बताया कि बाराबंकी के बरौली निवासी रामशंकर यादव विभूतिखंड में परिवार संग रहते हैं। रविवार शाम उनका बेटा शुभम मां मोहिनी को लेकर बाइक से गांव जा रहा था। बीबीडी माधव रेजीडेंसी के पास चीनी मांझे में फंसकर शुभम की गर्दन कट गई। वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े। मोहिनी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और शुभम को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कोई पतंगबाज नहीं मिला। पीड़ित ने भी कोई तहरीर नहीं दी है।