फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young man was travelling on a railway ticket from an elderly person's quota, RPF caught him

Lucknow News: बुजुर्ग के कोटे के रेल टिकट पर युवक कर रहा था सफर, आरपीएफ ने दबोचा

Sun, 06 Jul 2025 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
A young man was travelling on a railway ticket from an elderly person's quota, RPF caught him
लखनऊ। सीनियर सिटीजन (बुजुर्ग) कोटे पर बुक रेलवे के ई टिकट में मूल यात्री के नाम से छेड़छाड़ कर युवक सफर कर रहा था। ऐशबाग स्टेशन पर जांच के दौरान चार्ट से मिलान होने पर युवक की कारस्तानी उजागर हुई। आरपीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला आजमगढ़-मुंबई एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी का है।
विज्ञापन

आरपीएफ निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बादशाहनगर आरपीएफ टीम के साथ गत दिवस ऐशबाग स्टेशन पर संयुक्त जांच की जा रही थी। गाड़ी संख्या 20104 आजमगढ़-मुंबई एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-3 की सीट संख्या 44 पर यात्रा कर रहे सिद्धार्थनगर निवासी रियाज अहमद से टिकट मांगा गया। उसने जो टिकट दिया, उसका विवरण चार्ट में दर्ज यात्री की डिटेल से अलग था। चार्ट में सीट सीनियर सिटीजन कोटे पर बुक थी, जबकि रियाज युवक था। टीम ने रियाज को नीचे उतारकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

मुकेश सिंह ने बताया कि रियाज ने इमरान नाम के एजेंट से बस्ती से लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक का स्लीपर कोच का टिकट बुक कराया था। टिकट का प्रिंटआउट निकालकर उसमें दर्ज यात्री के मूल नाम से छेड़छाड़ कर अपना नाम दर्ज किया गया। रियाज ने बताया कि यह काम एजेंट ने किया था, जिसके लिए उसने किराये में 685 रुपये की जगह 3200 रुपये का भुगतान लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed