{"_id":"68f94077a6136adebd023b3f","slug":"a-young-man-was-shot-in-the-stomach-due-to-an-old-rivalry-lucknow-news-c-13-knp1050-1437782-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, पेट में लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, पेट में लगी
Thu, 23 Oct 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 23 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
घायल उमेश वर्मा।
लखनऊ। ठाकुरगंज के मल्लाही टोला राधाग्राम इलाके में बुधवार शाम उमेश वर्मा (25) को पुरानी रंजिश कोे लेकर कुछ लोगों ने गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी और गंभीर हालत में उन्हें ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हमले का आरोप उमेश के चार परिचितों व उनके कुछ साथियों पर लगा है। पुलिस हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मूल रूप से दुबग्गा के जेहटा निवासी उमेश राधाग्राम इलाके में रहते हैं और डालीगंज इलाके में फल की दुकान पर काम करते हैं। वह कभी-कभी बच्चों का झुला भी लगाते हैं। तीन दिन पहले उनका मोहल्ले में रहने वाले परिचित शाहरुख से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शाहरुख ने उनको देख लेने की धमकी भी दी थी। बुधवार शाम करीब सात बजे उमेश घर की तरफ जा रहे थे। कब्रिस्तान के पास पहले से घात लगाकर बैठे शाहरुख व उसके साथियों ने उन्हें घेर लिया। आरोपी उनसे गाली-गलौज करने लगे। उमेश ने विरोध किया तो आरोपी शाहरुख ने उनको गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।
गोली की आवाज सुन मोहल्ले वाले मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग निकले। मोहल्ले वालों की मदद से घायल उमेश को ई ऑटो से ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर ठाकुरगंज पुलिस भी ट्राॅमा सेंटर पहुंच गई। खबर पाकर उमेश के परिजन भी अस्पताल आ गए।
विज्ञापन
एसीपी चौक राज कुमार सिंह ने बताया कि उमेश के पिता बसंतलाल ने शाहरुख, उसके भाई सलमान, साथी आफताब, लाला फैजू और उनके कुछ अज्ञात साथियों पर बेटे को गोली मारने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। एसीपी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है। घायल उमेश की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस विवाद के असली कारणों का पता लगा रही है।