{"_id":"69bc636792606d35cb0ab823","slug":"a-young-man-was-robbed-and-his-head-was-broken-when-he-protested-lucknow-news-c-13-1-lko1072-1653812-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवक से की लूटपाट विरोध पर सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवक से की लूटपाट विरोध पर सिर फोड़ा
Fri, 20 Mar 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
घायल सुमित।
लखनऊ। काकोरी के हरदोई रोड स्थित कुशमौरा मोड़ के पास बुधवार देर रात 10 बजे बाइक सवार चार बदमाशों ने रहीमाबाद के अटेरा ससपन गांव निवासी सुमित तिवारी से लूटपाट की। विरोध पर बदमाशों ने किसी भारी चीज से उनके सिर पर वार कर घायल कर दिया।
सुमित तिवारी गोमतीनगर में परचून की दुकान पर काम करते हैं। बुधवार रात 10 बजे वह दुकान से घर जा रहे थे। कुशमौरा के पास ठंड लगने पर वह स्वेटर पहनने रुके। तभी बाइक सवार चार बदमाश उनसे मोबाइल, बैग व बाइक लूट ले गए। पुलिस ने घायल सुमित को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
युवक की रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा छूटी सुमित तिवारी के भाई अमित ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुमित रेलवे की ग्रुप-डी परीक्षा देने के लिए कानपुर रोड स्थित परीक्षा केंद्र जाना था। रास्ते में हुई लूट की घटना में बदमाश बैग में रखे जरूरी दस्तावेज और प्रवेश पत्र भी लूटकर भाग गए। इसके चलते सुमित परीक्षा में शामिल नहीं हो सके।