{"_id":"69d819dd9a68c75aa10b7cdc","slug":"a-young-man-was-murdered-over-a-dispute-over-alcohol-and-rs-600-lucknow-news-c-13-lko1096-1683388-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शराब और 600 रुपये के विवाद में की गई थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शराब और 600 रुपये के विवाद में की गई थी युवक की हत्या
Fri, 10 Apr 2026 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
आरोपी धर्मराज।
निगोहां। नंदौली गांव निवासी श्रमिक रैकिश रावत की हत्या शराब व 600 रुपये के विवाद में की गई थी। पुलिस ने हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को नामजद आरोपी धनराज उर्फ टाटू को गिरफ्तार किया।
एसीपी मोहनलालगंज विकास पांडेय के मुताबिक मंगलवार सुबह निगोहां-बेनीगंज मार्ग पर सड़क किनारे रैकिश रावत का शव मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके शरीर में लगभग दस चोटें पाई गई थीं और शॉक एंड हेमरेज को मौत की वजह बताया गया था। रैकिश के बड़े भाई लवकुश की तहरीर पर निगोहां कस्बा निवासी धनराज उर्फ टाटू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
एसओ निगोहां अनुज तिवारी ने बताया कि छानबीन में पता चला कि सोमवार की रात रैकिश निगोहां गांव निवासी धनराज उर्फ टाटू और ब्रह्मदासपुर निवासी राजमिस्त्री नंदकिशोर के साथ बिजनौर स्थित कल्पतरु सिटी से काम कर लौटे थे। लौटते समय रैकिश और धनराज ने निगोहां कस्बे में शराब पी थी। रैकिश ने धनराज की शराब का गिलास भी पी लिया था। इसी पर दोनों में विवाद हुआ। आरोपी ने रैकिश के पास मौजूद 600 रुपये और मोबाइल फोन जबरन ले लिए थे। इस पर दोनों में मारपीट हुई थी। आरोपी ने रैकिश को बुरी तरह पीटा था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी धनराज उर्फ टाटू को गिरफ्तार कर लिया। एसओ का कहना है कि आरोपी पर पहले से चोरी और आबकारी अधिनियम के तहत दो केस दर्ज हैं।