{"_id":"697fae564e502a15470a47f1","slug":"a-young-man-was-attacked-with-an-axe-his-father-who-came-to-his-rescue-was-beaten-with-a-rod-lucknow-news-c-13-lko1070-1585165-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गड़ासे से युवक पर वार, बचाव में आए पिता को रॉड से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गड़ासे से युवक पर वार, बचाव में आए पिता को रॉड से पीटा
Mon, 02 Feb 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर में 29 जनवरी की रात दबंगों ने अमराई गांव निवासी मयंक पाल पर गड़ासे से हमला कर दिया। आरोपियों ने बचाव में दौड़े उनके पिता को भी रॉड से पीट दिया। इलाज के बाद पीड़ित ने इंदिरानगर थाने में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
मयंक के मुताबिक 29 जनवरी की रात करीब 10:20 बजे वह अमराई गांव में लगे मेले में रामलीला देख रहे थे। तभी वहां विजय राजपूत, अपने भाई सोनी, मोनू और साथी अजय व चार अज्ञात साथियों के साथ आ धमका। आरोप है कि रंजिश के कारण विजय ने गाली-गलौज शुरू कर की। विरोध पर आरोपियों ने गड़ासे से उनके सिर पर वार कर दिया। इससे उनका सिर फट गया। उनकी चीख सुन पिता गुड्डू बचाने दौड़े तो सभी ने रॉड से उनके सिर पर वार कर दिया। वह और पिता दोनों बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें मृत समझकर आरोपी भाग निकले। वहां से गुजर रहे परिचितों ने उन्हें व पिता को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। एडिशनल इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तार के लिए दबिश दी जा रही है।