फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young man died when he fall into a water tank in Ashiyana Lucknow.

शौक बना जानलेवा: रील बना रहा युवक पानी की टंकी में गिरा, डूबकर मौत, सदमे में परिजन

Fri, 19 Apr 2024 12:56 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 19 Apr 2024 12:56 PM IST
सार

आशियाना में एक युवक रील बनाते समय पानी की टंकी में गिर गया। जब तक उसे बाहर निकाला जाता उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे से परिजन सदमे में हैं।

विज्ञापन
A young man died when he fall into a water tank in Ashiyana Lucknow.
आशियाना के रतनखंड इलाके में इसी पानी की टंकी में हुआ हादसा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के आशियाना के रतनखंड इलाके में पानी की टंकी पर चढ़कर रील बना रहा युवक संतुलन बिगड़ने से उसके भीतर गिर गया और डूबकर मर गया। उसके साथी ने इलाकाई लोगों को बुलाया। पुलिस और दमकल को सूचना दी गई। दमकल ने हाइड्रोलिक मशीन की मदद से टंकी के भीतर से युवक का शव निकाला।

विज्ञापन


रजनीखंड निवासी सिक्योरिटी गार्ड राकेश अग्रवाल का बेटा शिवांश अग्रवाल (19) बृहस्पतिवार शाम चार बजे रुचिखंड निवासी दोस्त प्रभात के घर जाने की बात कहकर निकला था। शाम करीब पांच बजे प्रभात के साथ वह रतनखंड स्थित पानी की टंकी पर पहुंचा। इसके बाद शिवांश टंकी पर चढ़ गया और प्रभात मोबाइल से वीडियो शूट कर रील बनाने लगा। तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से शिवांश टंकी के अंदर गिर गया। यह देख प्रभात ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नए प्रयोग की होगी परीक्षा, बनाई जा रही भविष्य की रणनीति
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्तार अंसारी को शेर-ए-पूर्वांचल बताकर स्टेटस लगाने वाला सिपाही निलंबित, विभागीय जांच भी शुरू


लोग जुटे तो प्रभात ने बताया कि उसका दोस्त टंकी के अंदर गिर गया है। तत्काल पुलिस और दमकल को सूचना दी गई। दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शिवांश को हाइड्रोलिक मशीन से बाहर निकाला। इसके बाद उसे लोकबंधु अस्पताल ले गए। डॉक्टर के मुताबिक जब शिवांश को लाया गया तब तक उसकी मौत हो गई थी।

बड़ी लापरवाही... ढक्कन नहीं था
शिवांश और प्रभात दोनों जान जोखिम में डालकर रील बनाने पहुंचे थे। विभाग के जिम्मेदारों की भी लापरवाही उजागर हुई है। दरअसल, टंकी के ऊपर ढक्कन नहीं लगा था। जब शिवांश ऊपर खड़ा था तो अचानक उसका बैलेंस बिगड़ा और वह टंकी के अंदर गिर गया। चंद मिनट में उसकी जिंदगी खत्म हो गई।


मोबाइल बंद कर चला गया दोस्त
हादसे के बाद जब पुलिस व लोग इकट्ठा हो गए तो प्रभात वहां से चला गया। पुलिस के मुताबिक उसका मोबाइल भी बंद है। शिवांश के परिजनों को उसके घर का पता नहीं है।
- पुलिस के मुताबिक प्रभात घटनास्थल पर मौजूद था। उससे घटना की पूरी जानकारी लेने के लिए संपर्क किया जा रहा है।

इकलौते बेटे की मौत से सदमे में परिजन
शिवांश की मौत से पिता राकेश व मां अनुपम सदमे में हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उनका बेटा अब दुनिया में नहीं रहा। पिता ने बताया कि शिवांश आठवीं पास था। इस साल 9वीं कक्षा में दाखिला कराने के लिए प्रयास में लगा था।

पत्नी को कैसे बताऊंगा, शिवांश नहीं रहा...
पत्नी को कैसे बताऊंगा, शिवांश नहीं रहा...राकेश के मुताबिक उनकी पत्नी अनुपम गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। वे सिक्योरिटी एजेंसी में काम करते थे। पत्नी की तीमारदारी में ज्यादा समय गुजरने से कुछ दिन पहले नौकरी छूट गई। बोले, पत्नी को कैसे बताऊंगा, शिवांश नहीं रहा।

सावधनी बरतें....ताकि शौक जानलेवा न बने
- ट्रेन या अन्य किसी वाहन के सामने रील बनाने से बचें।
- बीच सड़क या इमारत पर जान जोखिम में डालकर रील न बनाएं।
- चलती कार के ऊपर खड़े होकर या रफ्तार में वाहन चलाकर रील न बनाएं।
- बाइक या अन्य किसी वाहन से स्टंटबाजी कर रील बनाने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed