फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young girl murdered for dowary in Ambedkarnagar.

Ambedkar Nagar: गैर धर्म में किया प्रेम विवाह, फिर दहेज के लिए मार डाला, मुकदमा दर्ज

Tue, 06 Dec 2022 09:58 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, जलालपुर (अंबेडकरनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालपुर (अंबेडकरनगर) Published by: ishwar ashish Updated Tue, 06 Dec 2022 09:58 AM IST
सार

युवक ने पहले गैर धर्म की लड़की से शादी की और फिर उस पर दहेज लाने के लिए दबाव बनाने लगा। जब मांग पूरी न हुई तो हत्या कर दी।

विज्ञापन
A young girl murdered for dowary in Ambedkarnagar.
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

गैर संप्रदाय की युवती से विवाह के बाद उसकी हत्या कर दी। शव खेत में फेंककर आरोपी ने युवती के परिजनों को उसके लापता होने की खबर दी थी। इस पर युवती के पिता ने पुलिस को सूचना देकर खोजबीन शुरू कर दी थी। अब सोमवार को शव मिलने पर पुलिस ने पिता की तहरीर पर युवक समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र जलालपुर के पेठिया गांव में रविवार देर रात गन्ने के खेत में युवती का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो युवती की पहचान जैतपुर थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव निवासी संजना (20) के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कुछ समय पहले जैतपुर थाना क्षेत्र के सोहगूपुर निवासी समशुद्दीन ने मखदूमपुर निवासी सुरेश की पुत्री संजना को परिजनों की इच्छा के विपरीत साथ लेकर बाहर चला गया था। बाद में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि गांव लौटने के बाद पति सहित उसके परिजन संजना पर मायके से दहेज के रूप में एक लाख रुपये मांगने का दबाव बनाने लगे। पति द्वारा कहा गया कि उसे ऑटो खरीदना है, इसके लिए तुम्हें रुपये लाने होंगे।


संजना द्वारा असमर्थता जताए जाने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के पेठिया गांव के पास खेत में फेंक दिया गया। कोतवाल संत कुमार सिंह ने बताया कि संजना के पिता की तहरीर पर आरोपी पति समशुद्दीन, ससुर जलालुद्दीन, सास फहीमा व ननद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद सभी चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed