{"_id":"64eef2cc9e79a6cd3c07c8e6","slug":"a-women-sipahi-found-injured-in-sarayu-express-reffered-to-lucknow-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: सरयू एक्सप्रेस में गंभीर हालत में घायल मिली महिला मुख्य आरक्षी, दुष्कर्म व हत्या के प्रयास की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: सरयू एक्सप्रेस में गंभीर हालत में घायल मिली महिला मुख्य आरक्षी, दुष्कर्म व हत्या के प्रयास की आशंका
Wed, 30 Aug 2023 01:37 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:37 PM IST
सार
सरयू एक्सप्रेस में एक महिला आरक्षी गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाई गई है। वह अर्धनग्न अवस्था में थी। मामले में दुष्कर्म कर हत्या के प्रयास की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर घटना की जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनकापुर से अयोध्या होकर प्रयागराज जाने वाली सरयू एक्सप्रेस में बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला मुख्य आरक्षी गंभीर रूप से घायल पाई गई। उसके शरीर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान हैं। वह अर्धनग्न अवस्था में थी। संभावना जताई जा रही है कि उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का प्रयास किया गया है। उसे गंभीर अवस्था में श्रीराम अस्पताल अयोध्या से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
बताया गया कि उक्त महिला मुख्य आरक्षी सुल्तानपुर पुलिस में तैनात है। उसकी अयोध्या सावन झूला मेला में ड्यूटी लगी हुई है। वह मंगलवार की रात सुल्तानपुर से सरयू एक्सप्रेस में अयोध्या आने के लिए सवार हुई थी लेकिन ट्रेन में सो जाने के कारण वह मनकापुर पहुंच गई। सुबह करीब 4:30 बजे जब सरयू एक्सप्रेस अयोध्या पहुंची तो वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - न इंडिया न एनडीए: मायावती का बड़ा एलान, लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा, किसी से नहीं होगा गठबंधन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रक्षाबंधन पर 29523 बेटियों को सीएम योगी का तोहफा, कन्या सुमंगला योजना की राशि हस्तांतरित की
एसपी जीआरपी पूजा यादव ने पहुंचकर घटना की जांच की है। उन्होंने बताया कि घायल महिला आरक्षी को लखनऊ रेफर किया गया है। वहां मेडिकल रिपोर्ट व बयान के बाद ही स्पष्ट जानकारी होगी। मामले की जांच की जा रही है।