{"_id":"631c3b67327cf51da8163a1e","slug":"a-woman-sipahi-video-went-viral-on-social-media-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: मुलाकात अगर मौत है तो मिलवाओ हमसे... गाने पर महिला सिपाही का वीडियो वायरल, जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: मुलाकात अगर मौत है तो मिलवाओ हमसे... गाने पर महिला सिपाही का वीडियो वायरल, जांच के निर्देश
Sat, 10 Sep 2022 12:53 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:53 PM IST
सार
एक महिला सिपाही वर्दी की मर्यादा भूल गई और एक गाने पर रील बनाया। जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में एसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं और कहा कि कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो का एक दृश्य, जांच की जा रही है।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच जिले में तैनात महिला सिपाही को सोशल मीडिया का जुनून कुछ इस कदर चढ़ा कि वह वर्दी की मर्यादा भूल गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो अफसरों के होश उड़ गए। एसपी ने तत्काल मामले की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
चर्चा है कि जल्द ही एसपी महिला सिपाही पर कार्रवाई कर सकते हैं। जिले में शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो की जांच की गई तो पता चला कि महिला सिपाही का नाम संगीता है। वह डायल 112 में तैनात है।
विज्ञापन
महिला सिपाही ने 'मुलाकात अगर मौत है तो मिलवाओ हमसे' गाने पर डायलॉग का एक रील बनाया है, जो अब बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी केशव चौधरी ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। जांच की जा रही हैं। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन