{"_id":"68547299e530ef3c250dd104","slug":"a-woman-saddened-by-the-murder-of-her-second-husband-committed-suicide-her-first-husband-had-killed-her-along-with-his-son-lucknow-news-c-13-1-lko1022-1257803-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दूसरे पति की हत्या से दुखी महिला ने की खुदकुशी, पहले पति ने बेटे संग मिलकर उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दूसरे पति की हत्या से दुखी महिला ने की खुदकुशी, पहले पति ने बेटे संग मिलकर उतारा था मौत के घाट
विज्ञापन
लखनऊ। रहीमाबाद के कमवई कला हामिद खेड़ा में रविवार देर रात डाला चालक संजय कुमार की हत्या से आहत उनकी पत्नी मीरा (38) ने बृहस्पतिवार को आत्महत्या कर ली। मीरा ने संजय से दूसरी शादी की थी। इससे खफा पहले पति मड़ियांव निवासी सुनील ने बेटे दिव्यांश के साथ मिलकर संजय की हत्या कर दी थी।
इंस्पेक्टर रहीमाबाद आनंद कुमार द्विवेदी के मुताबिक, संजय की हत्या की रात मीरा घर पर नहीं थीं। हत्या की सूचना पाकर वह सोमवार को हामिद खेड़ा पहुंची थीं। तब से वह हाजिफ खेड़ा में ही रह रही थीं। दूसरे पति की हत्या के बाद से वह उदास थीं। बृहस्पतिवार दोपहर में मीरा ने घर के सामने साड़ी और बांस के सहारे फंदा लगा लिया। फंदे पर शव लटका देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया। संजय की हत्या के आरोप में पुलिस ने मीरा के पहले पति सुनील व 19 वर्षीय बेटे दिव्यांश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
ये है मामला
पत्नी की दूसरी शादी से नाराज सुनील ने बेटे दिव्यांश संग डाला चालक संजय की गड़ासे और चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। दोनों ने वारदात की रात संजय के दरवाजे पर दस्तक दी थी। उनकी मां रामदुलारी ने दरवाजा खोला तो उनकी गर्दन दबोच कर दोनों ने उन्हें जमीन पर पटक दिया था। इस पर संजय बाहर आए तो उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया था। पुलिस के पहुंचने पर संजय का शव घर के बाहर नहर में मिला था।