फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman murdered in Mishrikh in Sitapur.

सीतापुर: मिश्रिख में पत्नी को हंसिया से गला रेतकर मार डाला, दो साल का बच्चा भी हो गया घायल

Sat, 12 Feb 2022 01:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 12 Feb 2022 01:22 PM IST
सार

सीतापुर जिले के मिश्रिख में शक के आधार पर पति ने पत्नी को हंसिया से हमलाकर मार डाला। विवाद के दौरान दो साल का बच्चा भी घायल हो गया।

विज्ञापन
A woman murdered in Mishrikh in Sitapur.

विस्तार

सीतापुर जिले की कोतवाली मिश्रिख इलाके में शुक्रवार की देर रात रिश्तों के कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शक के आधार पर पति ने पत्नी की हंसिया से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के दौरान आरोपी ने अपने दो साल के बच्चे को धक्का देकर गिरा दिया, इससे वह भी घायल हो गया। बीच बचाव करने आए भाई पर भी कुदाल से हमला कर दिया।

विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मिश्रिख इलाके के गेगलापुर निवासी माया (25) पत्नी नीरज का शुक्रवार की देर रात विवाद हो गया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि वाद विवाद बढ़ने पर पति ने महिला पर पहले हंसिया से गले पर वार कर दिया। इसके बाद कुदाल से भी हमला किया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर मौके पर आरोपी का भाई और उसका दो साल का बेटा भी पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि आरोपी ने अपने बेटे को धक्का देकर गिरा दिया इससे वह घायल हो गया। इसके बाद भाई पर भी कुदाल से हमला कर दिया इसमें उसे भी चोटे आई हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।


मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। इंस्पेक्टर मिश्रिख राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को पत्नी पर शक था। इसी को लेकर विवाद होता था। शुक्रवार की देर रात भी शक के आधार पर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दे दिया है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी गिरफ्तार है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed