{"_id":"5d2183918ebc3e6d1425e304","slug":"a-woman-murdered-in-a-village-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: धारदार हथियार से कमरे में सो रही महिला की हत्या, पति संदिग्ध हालात में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: धारदार हथियार से कमरे में सो रही महिला की हत्या, पति संदिग्ध हालात में लापता
Sun, 07 Jul 2019 11:00 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गांव बारी पुर मजरे का ताला में आरती पत्नी फूलचंद की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार, शनिवार शाम वह भोजन करने के बाद अपने पति के साथ कमरे में सो रही थीं।
विज्ञापन
रविवार सुबह जब परिजन सो कर उठे तो चारपाई पर आरती मृत पड़ी थी और पति फूलचंद लापता है।
मामले में मृतका के ससुर राम सुमेर यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्घ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन