फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman jumped into lake after throwing her son in Shravasti.

श्रावस्ती: 10 साल के बेटे को नहर में फेंक महिला ने भी लगाई छलांग, बालक की मौत

Sat, 26 Sep 2020 07:27 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गिलौला (श्रावस्ती)
संवाद न्यूज एजेंसी, गिलौला (श्रावस्ती) Published by: ishwar ashish Updated Sat, 26 Sep 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
A woman jumped into lake after throwing her son in Shravasti.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पारिवारिक कलह से तंग पचदेवरी निवासी एक महिला ने शुक्रवार शाम बेटे को नहर में फेंक कर खुद भी छलांग लगा दी। उसे नहर में कूदता देख बालानगर के पास ग्रामीणों ने दोनों को नहर से बाहर निकाला। जिन्हें सीएचसी गिलौला ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन


श्रावस्ती जिले के गिलौला के ग्राम पचदेवरी निवासी प्रीती (30) पत्नी मोटू शुक्रवार को पारिवारिक कलह से परेशान होकर अपने पुत्र बादल (10) के साथ चेतिया गांव के निकट स्थित मुख्य सरयू नहर पर पहुंची। जहां उसने बादल को नहर में फेंक कर खुद भी छलांग लगा दी।
विज्ञापन


इस दौरान आसपास मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने यह देख नहर में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पचदेवरी के मजरा बालानगर के पास से मां बेटे को नहर से बाहर निकाला। जिन्हें एंबुलेंस से सीएचसी गिलौला ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने बादल को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रीती को प्राथमिक इलाज के बाद वापस घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को घर लाकर पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं, इस बारे में प्रभारी निरीक्षक गिलौला बृजेश कुमार दूबे ने जानकारी से इंकार करते हुए मामले की जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed